विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2018

चेकिंग के लिए रोकना चाहा तो ड्राइवर ने चढ़ा दी पुलिस पर कार, कैमरे में कैद हुआ खतरनाक हादसा

एक ऐसा हादसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. मारुती सेलेरियो में बैठे ड्राइवर ने पुलिस वालों पर कार चढ़ा दी.

चेकिंग के लिए रोकना चाहा तो ड्राइवर ने चढ़ा दी पुलिस पर कार, कैमरे में कैद हुआ खतरनाक हादसा
मारुती सिलेरियो में बैठे ड्राइवर ने पुलिस वालों पर कार चढ़ा दी.
  • मारुती सिलेरियो में बैठे ड्राइवर ने पुलिस वालों पर कार चढ़ा दी.
  • ड्राइवर कथित तौर पर शराब पिया हुआ था.
  • बार में पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया.
नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में ट्रैफिक पुलिसवाले हर रविवार पुलिस चेंकिंग के लिए खड़े होते थे. जो लोग ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं उनसे फाइन वसूला जाता है. लेकिन उनके लिए वहीं एक ऐसा हादसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. मारुती सेलेरियो में बैठे ड्राइवर ने पुलिस वालों पर कार चढ़ा दी. ड्राइवर जो कथित तौर पर शराब पिया हुआ था, उसे पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकना चाहा, लेकिन वो रुका नहीं और तेज गाड़ी निकालने लगा. पुलिस वाले सामने आए तो उन पर गाड़ी रौंदते हुए निकल गया. 

VIDEO: टॉवर पर चढ़कर मरने की धमकियां दे रहा था शख्स, कैमरे पर कैद हुआ पूरा ड्रामा

सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि चार पुलिसवाले सफेद रंग की सेलेरियों कार को रोकने की कोशिश करते हैं. पहले लगा कि कार रुक जाएगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जैसे ही पुलिस सामने आए तो उसने गाड़ी को आगे बढ़ा दिया. पुलिस ने कार को रोकने के लिए बेरिगेड को सामने रख दिया. जिसके बाद ड्राइवर ने कार को तेज कर लिया और बेरिगेड को तोड़ते हुए कार को आगे बढ़ाई और पुलिसवाले को रौंदते हुए कार निकाल दी. कई पुलिसवालों को काफी चोटें आईं. ANI की खबर के मुताबिक, बाद में ड्राइवर को पकड़ लिया गया है. 

सगाई के बाद आकाश अंबानी और श्लोका का VIDEO वायरल, दिखी क्यूट कैमिस्ट्री

अधिकारियों ने कहा कि डेटा न होने के कारण चालक ऐसा करते हैं जिसके कारण पुलिसवालों को जान पर खेलना पड़ता है. उन्होंने कहा- अगर पुलिस कॉन्सटेबल को पता होता कि ड्राइवर को वैसे भी पकड़ा जा सकता है तो वो कार के सामने नहीं आता. 

देखें वीडियो-
   
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Andhra Pradesh, Kakinada, Traffic Police, Car Driver
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com