विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2022

100 वर्षीय मेजर के जोश को देख कर आनंद महिंद्रा हुए हैरान, कहा- 'सलामी देख दंग रह गया'

 आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व ड्रिल प्रशिक्षक सब मेजर स्वामी को उनके 100वें जन्मदिन पर सम्मानित किया जा रहा है.

100 वर्षीय मेजर के जोश को देख कर आनंद महिंद्रा हुए हैरान, कहा- 'सलामी देख दंग रह गया'

देश के बड़े बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं. अपने पोस्ट के जरिए वो अपने फैंस को रोज़ कोई न कोई जानकारी देते रहते हैं. अभी हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जो काफी इमोशनल है. उन्होंने एक मेजर को उनके 100वें जन्मदिन पर सम्मानित किए जाने वाला एक वीडियो शेयर किया है जो कि लोगों को काफी इंस्पायर कर रहा है. इस वीडियो पर लोग कमेंट और शेयर कर रहे हैं.

देखें वीडियो

जानकारी के मुताबिक, सब मेजर स्वामी जो कि नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) के पूर्व ड्रिल प्रशिक्षक रह चुके हैं. उन्हें उनके 100 वें जन्मदिन पर सेना द्वारा सम्मानित किया जा रहा है, सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है.

 आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व ड्रिल प्रशिक्षक सब मेजर स्वामी को उनके 100वें जन्मदिन पर सम्मानित किया जा रहा है. उन्होंने 7 भारतीय सेना के जनरलों, सेना के साथ-साथ हमारे गुरुओं के लिए स्थाई सम्मान की भारतीय परंपरा को निर्देश दिया. जब उन्होंने सलामी दी तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए.

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 9 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो को 51 हज़ार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये तो दिल को लुभाने वाला वीडियो है. वहींं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये बहुत ही प्यारा वीडियो है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anand Mahindra, Viral Story, Trending Story, Ajab Gajab Story, Human Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com