विज्ञापन
Story ProgressBack

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया रात की रोशनी में सजे मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का वीडियो

Longest Sea Bridge: उद्योपति आनंद महिंद्रा ने मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का एक बेहद खूबसूरत वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया है, जिसमें पुल की खूबसूरती देखते ही बन रही है.

Read Time: 3 mins
आनंद महिंद्रा ने शेयर किया रात की रोशनी में सजे मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का वीडियो

Mumbai Trans Harbour Link: भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल (Sea Bridge) बनकर तैयार है. मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ने वाले देश के इस सबसे बड़े समुद्री पुल का उद्घाटन शुक्रवार (12 जनवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने जा रहे हैं. इन दिनों सभी का ध्यान देश के सबसे लंबे समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक पर है. इस बीच उद्योपति आनंद महिंद्रा ने मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) का एक बेहद खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया है, जिसमें पुल की खूबसूरती देखते ही बन रही है.

आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर कर बांधे तारीफों के पुल

महिंद्रा एंड महिंद्रा गुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने देश के सबसे लंबे समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का वीडियो अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट @anandmahindra से शेयर किया है. 4 मिनट 33 सेकंड के इस वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने MTHL प्रोजेक्ट में काम करने वाले इंजीनियर्स और वर्कर्स की मेहनत को भी सलाम किया है. इस वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है.

यहां देखें वीडियो

इंजीनियर्स और वर्कर्स की मेहनत को किया सलाम

इस कमाल के वीडियो को शेयर कर आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में लिखा है, 'मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का रात के समय का वीडियो...कड़ी मेहनत करने वाले, टैलेंटेड इंजीनियरों के कमिटमेंट के जरिए कनेक्टिविटी और कॉमर्स को बढ़ाया जाएगा. इस 'गोल्डन रिबन' पर उतरने के लिए इंतजार नहीं कर सकता.'

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक की खूबी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मुंबई में सेवरी और नवी मुंबई में न्हावा शेवा क्षेत्र के बीच 21.8 किलोमीटर लंबा समुद्री पुल यात्रा को मौजूदा दो घंटे से घटाकर लगभग 15-20 मिनट कर देगा. बता दें कि एमटीएचएल एक 6-लेन समुद्री लिंक है, जिसका विस्तार समुद्र पर 16.50 किलोमीटर और भूमि पर 5.50 किलोमीटर जमीन पर बनाया गया है. इसके उद्घाटन के बाद से मुंबई और नवी मुंबई के बीच की दूरी केवल 20 मिनट में तय हो सकेगी, जो कि अब तक 2 घंटे लगते हैं. 

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक की लागत

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) पर चार पहिया वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रति घंटे होगी, जबकि मोटरबाइक, ऑटोरिक्शा और ट्रैक्टर को समुद्री पुल पर चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी. एमटीएचएल को लगभग 18,000 करोड़ की लागत से बनाया गया है और उम्मीद है कि पूरा होने पर यह लगभग 70,000 वाहनों को सेवा प्रदान करेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
प्राण जाए तो जाए पर मावा न जाए...बाढ़ के पानी में फंसे बाइक सवार का तंबाकू खाते वीडियो वायरल
आनंद महिंद्रा ने शेयर किया रात की रोशनी में सजे मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का वीडियो
वापस नहीं मिल रहे उधार दिए पैसे? तो जरूर देखें ये Video, महिला ने बताया पैसे निकलवाने का धांसू तरीका
Next Article
वापस नहीं मिल रहे उधार दिए पैसे? तो जरूर देखें ये Video, महिला ने बताया पैसे निकलवाने का धांसू तरीका
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;