अपने हर ट्वीट से लोगों को हंसाने और हैरान करने वाले बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने अब एक नया ट्वीट किया है. जो पोस्ट किए जाने के कुछ ही देर बाद से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. क्योंकि, इस बार महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. कुछ लोग तो ये भी सोच रहे हैं कि आखिर आनंद महिंद्रा को ऐसे लोग मिलते कहां से हैं. इतना ही नहीं, इस शख्स के जबरदस्त जुगाड़ वीडियो के साथ बिजनेसमैन ने KBC वाले अंदाज़ में सोशल मीडिया यूजर्स से एक सवाल भी पूछा है, जिसका जवाब देने में लोग थोड़ी भी देर नहीं करना चाहते. अब आप भी ये वीडियो देखें और बताइए कि आप इन चार विकल्प में से कौन सा वाला चुनना चाहेंगे? और साथ ही इसके लिए आनंद महिंद्रा को शुक्रिया भी कहिएगा... क्योंकि इतना अनोखा जुगाड़ (Jugaad) तो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा.
इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए उन्होंने चार विकल्प के साथ एक सवाल पूछा, जिसका जवाब लोग अपने-अपने स्टाइल में दे रहे हैं. वीडियो को अबतक 49 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 3 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. कुछ यूजर्स ने इस शख्स को सबसे बड़ा जुगाड़ू बताया, तो वहीं कुछ ने कहा, कि सर, हमने तो पहले ऐसा कुछ नहीं देखा था. वहीं, ज्यादातर लोग अपने जवाब में चौथा विकल्प ही चुन रहे हैं.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
यह व्यक्ति है-
1) एक तगड़ा कार प्रेमी?
2) एक इंट्रोवर्ट (अंतर्मुखी), जो नहीं चाहता कि कोई उसके घर में घुसने की कोशिश करे?
3) कोई इनोवेटिव है, जिसका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी हटकर है?
4) उपरोक्त सभी?
देखें Video:
This person is:
— anand mahindra (@anandmahindra) August 19, 2022
1) A passionate car lover?
2) An introvert who doesn't want anyone to try and enter his home?
3) Someone innovative with a quirky sense of humour?
4) All of the above? pic.twitter.com/CZxhGR7VDb
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने लोहे के बड़े से गेट के साथ एक पुरानी ऑल्टो कार (Old Alto Car) के एक हिस्से को इतने शानदार तरीके से जोड़ा है कि देखने वाले को पहली नज़र में ऐसा लगेगा कि कार गेट के सामने ही खड़ी है. लेकिन, धोखे में रहिए, क्योंकि असल में ये कार तो... गेट का ही एक हिस्सा है. कहने का मतलब है, शख्स ने कार आधे हिस्से को गेट से जोड़कर उसे दरवाजे के तौर पर इस्तेमाल किया है. वह कार का दरवाजा खोलता है तो एक तरफ से दूसरी तरफ आकर निकलता है. अगर आपको अबतक ये जुगाड़ समझ नहीं आया, तो जल्दी से पूरा वीडियो देखिए. खुद समझ आ जाएगा.
मुंबई: जन्माष्टमी के अवसर पर ISKCON मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं