Amul puffy milk pack clarification: हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर त्रिशांग शेट्टी (trishang shetty) नाम के क्रिएटर ने अमूल लैक्टोज-फ्री दूध के नए पैकेट को लेकर अपनी परेशानी बताई थी. उन्होंने देखा कि दूध का पैकेट थोड़ा फूला हुआ लग रहा था और पैकेट भी पहले जैसा नहीं था. अमूल के पैकेट पर लिखा होता है कि, फूला हुआ पैकेट न खरीदें, जिससे उनका डाउट और पक्का हो गया. इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने पर अमूल ने खुद उनसे संपर्क कर पैकेजिंग में हो रहे चेंजेस के बारे में पूरी जानकारी दी.
ये भी पढ़ें:-इंग्लैंड में छत की नाली साफ करने के मिले 12000, वायरल वीडियो देखकर लोग हैरान
अमूल ने खुद कॉन्टैक्ट कर समझाया दो अलग पैकिंग का गणित (sig packaging)
सोशल मीडिया पर त्रिशांग का वीडियो वायरल होने के बाद अमूल की टीम ने उनसे खुद कॉन्टैक्ट किया. अमूल ने क्लियर किया कि, वो अपनी पैकेजिंग को पुरानी टेट्रा टेक्निक से नई एसआईजी (SIG) टेक्निक में बदल रहे हैं. इस चेंज के समय के दोनों तरह के पैकेट बाजार में मिल रहे हैं. एसआईजी पैकेट का डिजाइन ऐसा है कि वो पूरा भरा और थोड़ा फूला हुआ नजर आता है.
कलर के डिफरेंट होने पर भी दी सफाई (packaging transition)
कंपनी ने बताया कि, पैकेजिंग मैटेरियल का मैट फिनिश होने की वजह से नीला रंग थोड़ा अलग दिखता है, जबकि शेड वही है. इसके साथ ही ब्लिंकिट और स्विगी इंस्टामार्ट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर सामान सीधे अमूल की ओर से जाता है, इसलिए बीच में मिलावट की कोई गुंजाइश नहीं है. कंपनी की सफाई के बाद अब इंस्टाग्राम क्रिएटर त्रिशांग ने अपनी गलतफहमी के लिए सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी है.
ये भी पढ़ें:-'सैलरी ही आपकी लाइफस्टाइल चलाती है', इन्फ्लुएंसर ने दी ऐसी सलाह तो भड़के कॉर्पोरेट एम्पलाइज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं