UK Cleaning Job Viral Video: विदेशों में लेबर कॉस्ट यानी फिजिकल लेबर की कीमत हमेशा से ही ज्यादा रही है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो इस बात की बानगी देखने को मिल रही है. दरअसल, इंग्लैंड के एक घर में छत के किनारे बनी बारिश की नाली साफ करने के लिए एक शख्स ने जितने रुपये वसूले, अब वहीं रेट्स इंटरनेट पर चर्चा का कारण बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें:-बेंगलुरु या गुड़गांव, कहां है असली मजा? दोनों जगह रह चुके शख्स की बात सुनकर सोच में पड़ जाएंगे आप
20 मिनट की सफाई का बिल 12,000 (UK Roof Cleaning Viral Video)
वायरल हो रहे इस वीडियो के मुताबिक, इंग्लैंड के एक घर में छत के किनारे बनी बारिश की नाली साफ करने के लिए एक शख्स को बुलाया गया था. उसने सीढ़ी लगाकर छत की नाली में जमे सूखे पत्ते और मिट्टी निकाली. ये पूरा काम निपटाने में उस बंदे को महज 20 मिनट का समय लगा. सफाई खत्म होते ही उसने सारा कचरा बकेट में भरकर दिखाया और अपना सामान समेटकर जाने लगा. जब घर के मालिक ने उससे चार्ज पूछा, तो उसने 92 पौंड का बिल थमा दिया. इंडियन करेंसी में अगर इसका हिसाब लगाएं तो ये रकम लगभग 12,000 रुपये बनती है.
हैरान कर रहा है ये सफाई वाला वीडियो (India vs Foreign Labor Charges)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो 'manjushekhawatparmar' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. कुछ घंटों पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 34 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. इंटरनेट पर ये वीडियो आते ही लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए. विदेशों में 20 मिनट की मेहनत का इतना बड़ा चार्ज देखकर इंटरनेट पर हर कोई हैरान है. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा कि, 'यहां पर पार्ट टाइम जॉब करने के बाद भी पूरे महीने के 12 हजार मिलते हैं.' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'इससे बेहतर तो सीढ़ी लगाकर खुद ही कर लेते.'
ये भी पढ़ें:-मल्लिका शेरावत के साथ वर्कआउट करते दिखे तेज प्रताप यादव, सोशल मीडिया पर मची खलबली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं