सड़क पर दौड़ती गाड़ियों के बीच हर दिन दुर्घटनाओं की खबरें आती रहती हैं. ऐसे हादसों में लोग अपनी जान भी गवां देते हैं, जिसकी वजह कई बार समय पर मेडिकल हेल्प न मिल पाना होता है. लेकिन हाल में वायरल हो रहे वीडियो को देख आप यही कहेंगे कि काश हमेशा ऐसे ही एंबुलेंस समय पर पहुंचती. वीडियो में हादसा हुए कुछ सेकंड भी नहीं बीतता की एंबुलेंस हाजिर हो जाती है.
हादसा होते ही तैयार मिली एंबुलेंस
एक्स (ट्विटर) पर Wild content नाम के अकाउंट से शेयर हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क से गाड़ियां गुजर रही होती हैं. कुछ गाड़ियां सिग्नल पर खड़ी रहती हैं, इस दौरान एक साइकिल सवार सड़क पार कर रहा होता है. सड़क पार करते हुए इस साइकिल सवार का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह लड़खड़ा कर सड़क पर ही गिर जाता है. साइकिल सवार को सड़क पर गिरा देख सिग्नल पर खड़ी एंबुलेंस बेहद तत्परता से उसकी ओर बढ़ती है और महज कुछ सेकंड में उसके पास पहुंच जाती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Quickest ambulance ever pic.twitter.com/tmnMFVVUt0
— Wild content (@NoCapFights) November 6, 2023
एंबुलेंस वाले की हो रही तारीफ
वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा है, अब तक की सबसे जल्दी पहुंचने वाली एंबुलेंस. एक्स पर शेयर हुआ ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को अब तक 10.7 मिलियन बार देखा जा चुका है. वहीं करीब एक लाख लाइक्स इस पर आए हैं और ढेरों लोगों ने इस पर कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा, ऐसा लगा जैसे एम्बुलेंस ने भविष्य देख लिया और समय से पहले आ गई..उठाओ और जाओ. वहीं दूसरे ने लिखा, यह शख्स बड़ा ही लकी है. तीसरे ने लिखा, जब आप मुख्य मिशन कर रहे हों, लेकिन एक अतिरिक्त खोज देखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं