विज्ञापन

बाबा बर्फानी की यात्रा में बेजुबानों की भी सेवा, घोड़ों-खच्चरों के लिए लगा खास लंगर, VIDEO वायरल

Langar for Amarnath Horses: अमरनाथ यात्रा में घोड़ों और खच्चरों के लिए लगाए गए विशेष लंगर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. चारा और देखभाल की व्यवस्था देखकर लोग इसे सेवा की अनोखी मिसाल बता रहे हैं.

बाबा बर्फानी की यात्रा में बेजुबानों की भी सेवा, घोड़ों-खच्चरों के लिए लगा खास लंगर, VIDEO वायरल
अमरनाथ में घोड़ों-खच्चरों के लिए लगाया 'स्पेशल लंगर'
सोशल मीडिया

अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह लंगर लग रहे हैं, लेकिन इस बार एक ऐसा नजारा सामने आया जिसने लोगों का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में घोड़ों और खच्चरों के लिए भी विशेष लंगर की व्यवस्था दिखाई गई है. यात्रा के कठिन रास्तों पर श्रद्धालुओं और सामान को ढोने वाले इन बेजुबान जानवरों के लिए चारा और देखभाल की व्यवस्था देखकर लोग इसकी खूब सराहना कर रहे हैं. 

घोड़ों-खच्चरों के लिए खास लंगर

इस वीडियो को shreepashupatinathsewakdelhi नाम से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि घोड़े और खरच्चर एक साथ लाइन में चारा खा रहे हैं. वीडियो के अनुसार, यात्रा के दौरान इन जानवरों को समय-समय पर चारा उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि उन्हें भी आराम और पर्याप्त भोजन मिल सके. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि जो जानवर पूरे रास्ते श्रद्धालुओं की मदद करते हैं, उनकी देखभाल भी उतनी ही जरूरी है. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

लोगों ने की पहल की सराहना

एक यूजर ने लिखा, 'आपने सबसे अच्छा काम किया है, क्योंकि इन बेजुबानों का अक्सर कोई ध्यान नहीं रखता.' दूसरे ने कहा, 'हर तीर्थ स्थल पर खच्चरों के लिए भी ऐसा लंगर होना चाहिए.' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जिसने भी यह सेवा शुरू की है, उसने बहुत नेक काम किया है.' कई लोगों ने कमेंट में 'हर-हर महादेव' लिखकर इस पहल की सराहना की.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: रात 12:30 बजे मुंबई लोकल में सफर, महिला ने बताया उन्हें देर रात में भी क्यों महसूस होता सेफ

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का ट्वीट, असम ने रचा नया इतिहास, पहली बार बनी माचा टी, 3000 रुपये किलो ब‍िकी

यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा के बीच लंगर में घुस आया भालू, कैमरे में कैद हुआ नजारा, वीडियो वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AMARNATH YATRA 2026, Langar Baba
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com