अमरनाथ यात्रा सिर्फ आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का भी सबसे बड़ा उदाहरण मानी जाती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यात्रा मार्ग पर लगे एक लंगर की शानदार व्यवस्था देखकर लोग हैरान रह गए. वीडियो में दावा किया गया है कि यहां श्रद्धालुओं के लिए फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाओं के साथ कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन दिए जा रहे हैं.
लंगर में दिखी शानदार व्यवस्था
अमरनाथ यात्रा मार्ग पर कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी हैं. इन्हीं में से 'श्री पशुपतिनाथ सेवक दिल्ली' के लंगर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. वीडियो में साफ-सुथरा पंडाल, खाने की कई वैरायटी और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर इंतजाम देखने को मिल रहे हैं.
महिला श्रद्धालु ने सुनाया अनुभव
यह वीडियो shreepashupatinathsewakdelhi नाम से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो में एक महिला श्रद्धालु बताती हैं कि बारिश में भीगने के बाद जब वह लंगर पहुंचीं तो वहां के सेवादारों ने उन्हें जैकेट और जूते उपलब्ध कराए. इसके बाद जब वह भोजन करने गईं तो तरह-तरह के व्यंजन और मिठाइयां देखकर हैरान रह गईं. उनके मुताबिक, उन्होंने पहले कभी एक साथ इतनी सारी खाने की चीजें नहीं देखी थीं.
लोगों ने की सेवा की सराहना
वीडियो वायरल होने के बाद लोग लंगर सेवा की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'सही मायनों में बाबा बर्फानी के भक्तों की सेवा यही है.' दूसरे ने कहा,'अगर सेवा देखनी है तो अमरनाथ यात्रा जरूर जाइए.' वहीं कई लोगों ने कमेंट बॉक्स में 'हर-हर महादेव' और 'जय बाबा बर्फानी' लिखकर अपनी आस्था जताई.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का ट्वीट, असम ने रचा नया इतिहास, पहली बार बनी माचा टी, 3000 रुपये किलो बिकी
यह भी पढ़ें: रात 12:30 बजे मुंबई लोकल में सफर, महिला ने बताया उन्हें देर रात में भी क्यों महसूस होता सेफ
यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा के बीच लंगर में घुस आया भालू, कैमरे में कैद हुआ नजारा, वीडियो वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं