विज्ञापन

मां जैसी ममता... बीमार छात्रा को पीठ पर उठाकर 6 KM चली स्कूल वार्डन, VIDEO वायरल

आंध्र प्रदेश में स्कूल वार्डन श्रीमती हेमा ने तेज बुखार से पीड़ित छात्रा को 6 किलोमीटर तक पीठ पर उठाकर इलाज के लिए पहुंचाया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. महिला के इस काम की लोग सराहना कर रहे है.

मां जैसी ममता... बीमार छात्रा को पीठ पर उठाकर 6 KM चली स्कूल वार्डन, VIDEO वायरल
बुखार से पीड़ित छात्रा को पीठ पर उठाकर ले जाती स्कूल वार्डन
X..सोशल मीडिया

इंसानियत की मिसाल पेश करने वाला एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. आंध्र प्रदेश के एक आदिवासी क्षेत्र में स्कूल की एक वार्डन ने तेज बुखार से पीड़ित छात्रा को समय पर इलाज दिलाने के लिए करीब 6 किलोमीटर तक अपनी पीठ पर उठाकर पैदल सफर तय किया. इस भावुक पल का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो पर लोग इमोशनल कमेंट कर रहे हैं.

6 किलोमीटर तक पीठ पर उठाकर पहुंचाया

इस वीडियो को @SailajaRayapati नाम से 'एक्स' पर शेयर किया गया है. इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्कूल वार्डन हेमा बीमार छात्रा को अपनी पीठ पर लेकर पहाड़ी और जंगल वाले कठिन रास्ते से गुजरती दिखाई दे रही है. बताया गया कि इलाके में वाहन की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, इसलिए उन्होंने खुद छात्रा को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने का फैसला किया.

मुश्किल रास्ते के बाद भी नहीं हारी हिम्मत

पोस्ट के अनुसार, करीब 6 किलोमीटर लंबे इस सफर में श्रीमती हेमा ने ऊबड़-खाबड़ रास्तों और पहाड़ियों को पार किया. उनका मकसद सिर्फ इतना था कि छात्रा को बिना देर किए इलाज मिल सके. इस घटना ने दूरदराज के आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य और परिवहन सुविधाओं की कमी की ओर भी ध्यान खींचा है.

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

यह वीडियो शेयर होने के बाद लोग श्रीमती हेमा की जमकर सराहना कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,'Thank you Smt.Hema for your KINDNESS. सरकार को दूर-दराज के हॉस्टलों के लिए ट्रांसपोर्ट और हेल्थकेयर जैसी बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखना होगा.' दूसरे यूजर ने लिखा,'बहुत बढ़िया, मैडम'.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का ट्वीट, असम ने रचा नया इतिहास, पहली बार बनी माचा टी, 3000 रुपये किलो ब‍िकी

यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा के बीच लंगर में घुस आया भालू, कैमरे में कैद हुआ नजारा, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें: रात 12:30 बजे मुंबई लोकल में सफर, महिला ने बताया उन्हें देर रात में भी क्यों महसूस होता सेफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Andhra Pradesh, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com