बिजनेस ओनर काम्या गुप्ता ने अपने कमरे को बदलने के लिए वर्चुअल इंटीरियर डिज़ाइनर के रूप में ओपनई के Chatgpt का इस्तेमाल किया. उन्होंने एक सोशल मीडिया वीडियो में इस प्रोसेस का डॉक्यूमेंटेशन किया, जिसमें दिखाया कि कैसे उन्होंने चैटबॉट के साथ मिलकर एक खूबसूरत और आरामदायक कमरा डिजाइन किया. वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है और लोग एआई के इस इस्तेमाल पर हैरानी जता रहे हैं.
काम्या गुप्ता ने चैटजीपीटी को एक सरल संदेश भेजकर कमरे के बदलाव की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें उन्होंने इसे अपने इंटीरियर डिज़ाइनर के रूप में काम करने के लिए कहा. एआई टूल ने उन्हें लेआउट सुझाने और अपने सपनों का घर बनाने के लिए सजावट के सुझाव देने में मदद की.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "ईमानदारी से कहूं तो यह पागलपन है. मेरे दिमाग में सालों से चल रहा एक विचार सिर्फ़ एक बातचीत के ज़रिए सच हो गया. एक AI उत्साही के रूप में, मुझे सिर्फ़ जिज्ञासु होने के कारण बहुत सी नई विशेषताओं का पता लगाने और सीखने का मौका मिला. अपने माता-पिता के लिए ऐसा करना, सबसे अच्छी प्रतिक्रिया पाना, अपनी सभी यादों को ताज़ा करना और आखिरकार अपना आरामगाह पाना, मैं एक ही समय में AI के लिए आभारी और डरी हुई हूं."
यहां वीडियो देखें:
काम्या ने चैटजीपीटी से अपनी दीवार को लकड़ी के फर्श से मैच के लिए फिर से रंगने के लिए सुझाव मांगे. वहीं एक दीवार को फ्रेम से सजाने के लिए एडवाइज मांगी. एआई ने सभी के लिए परफेक्ट सुझाव दिए.
जैसे-जैसे उनके कमरे का डिज़ाइन विकसित हुआ, चैटजीपीटी ने दीवार लेआउट, आर्ट प्लेसमेंट और नियॉन साइनेज जैसे सजावटी चीजों के लिए सुझाव दिए. महिला ने अपने वांछित फ़र्नीचर और लाइटिंग के स्क्रीनशॉट साझा किए, जिन्हें AI ने मॉकअप में शामिल करने में मदद की, जिससे उनकी कल्पना जीवंत हो गई. वीडियो के आखिर में काम्या ने दिखाया कि कैसे उनके माता-पिता इस खूबसूरत कमरे को देख खुश हो गए.
AI-ड्रिवेन रूम मेकओवर प्रोजेक्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें कई यूजर्स ने घर की सजावट में AI के क्रिएटिव और प्रैक्टिवकल एप्लीकेशन की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, "आपने चैटजीपीटी का सही तरीके से इस्तेमाल किया..और मैं कह सकता हूं कि यह आपका इंटीरियर डिज़ाइनर बन गया..इस तरह के अच्छे इंप्लीमेंटेशन के लिए आपको श्रेय जाता है."
दूसरे ने लिखा, "आपके धैर्य के लिए आपको बधाई और यह देखना अच्छा है कि लोग AI का स्मार्ट तरीके से उपयोग कर रहे हैं बजाय इसके कि वे चैटजीपीटी पर कूद पड़ें." तीसरे ने लिखा, "मैंने कुछ समय में AI का सबसे अच्छा इस्तेमाल देखा है."
ये भी पढ़ें: मेडिकल इमरजेंसी के कारण ऑफिस नहीं जा पाई महिला, बॉस ने मांग ली अस्पताल की फोटो और GPS लोकेशन, पोस्ट वायरल
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं