आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में एक बार फिर बड़ा बदलाव आने वाला है. AI कंपनी OpenAI ने ये संकेत दिया है कि उसका नया मॉडल GPT‑5.4 जल्द ही लॉन्च हो सकता है. कंपनी का कहना है कि यह अपडेट 'आपकी सोच से भी जल्दी' आ सकता है. यह नया मॉडल पहले के वर्जन से ज्यादा पावरफुल, ज्यादा स्मार्ट और ज्यादा बड़े डेटा को समझेगा.
GPT-5.4 में मिलेगा बड़ा Context Window
नई रिपोर्ट्स के अनुसार GPT‑5.4 का सबसे बड़ा अपग्रेड इसका बड़ा context window होगा. आसान शब्दों में समझें तो यह AI एक बार में पहले से कहीं ज्यादा जानकारी पढ़ और समझ सकेगा. इसमें लगभग 1 मिलियन टोकन तक का context support मिल सकता है. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि यह संख्या 2 मिलियन टोकन तक भी पहुंच सकती है. अगर ऐसा होता है तो यह पुराने मॉडल GPT‑5.2 से बहुत बड़ा अपग्रेड होगा, जिसमें करीब 400,000 टोकन की सीमा थी.
इसका फायदा यह होगा कि यूज़र्स एक ही प्रॉम्प्ट में बड़ी-बड़ी फाइलें, लंबे डॉक्यूमेंट या कोड दे सकेंगे. इससे रिसर्च, कोडिंग और डीप एनालिसिस जैसे काम बहुत तेजी से हो सकेंगे.

मिलेगा Extreme Reasoning mode'
रिपोर्ट्स के मुताबिक GPT‑5.4 में एक खास फीचर भी देखने को मिल सकता है जिसे Extreme Reasoning Mode कहा जा रहा है. इस मोड का उद्देश्य AI को ज्यादा जटिल सवालों को समझने और उनका गहराई से जवाब देने में सक्षम बनाना है. उदाहरण के तौर पर रिसर्च, साइंस, लॉजिक या जटिल प्रोग्रामिंग से जुड़े सवालों में यह पहले से ज्यादा सटीक जवाब दे सकता है.
GPT‑5.3 Instant
जब तक नया मॉडल लॉन्च नहीं होता, तब तक कंपनी ने एक नया वर्जन भी पेश किया है जिसका नाम GPT‑5.3 Instant है. इस मॉडल को खास तौर पर पिछले GPT-5 वर्जन्स की कुछ कमियों को सुधारने के लिए बनाया गया है. इसमें AI का टोन पहले से बेहतर बनाया गया है और जवाबों की सटीकता भी बढ़ाई गई है. कंपनी का दावा है कि यह वर्जन कम अजीब या असहज जवाब देता है और ज्यादा उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। इसलिए कई यूज़र्स के लिए यह अभी एक अच्छा विकल्प माना जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं