विज्ञापन

AI Summit में चमका भारत का नन्हा सितारा, 8 साल के कीनोट स्पीकर रणवीर ने बटोरी सुर्खियां

AI Impact Summit: रोशनी, कैमरे, ग्लोबल लीडर्स और टेक दिग्गजों की भीड़ और उसी मंच पर एक नन्हा सा चेहरा, मगर बातें ऐसी कि बड़े-बड़े दंग रह जाएं. दिल्ली में हो रहे AI Impact Summit में यही मंजर सबका दिल जीत रहा है.

AI Summit में चमका भारत का नन्हा सितारा, 8 साल के कीनोट स्पीकर रणवीर ने बटोरी सुर्खियां
भारत मंडपम में 8 साल का कीनोट स्पीकर, AI Impact Summit में रणवीर सचदेवा ने सबको किया हैरान

Youngest Keynote Speaker Viral: नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI Impact Summit इवेंट में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा किसी बड़ी कंपनी के सीईओ की नहीं, बल्कि 8 साल के कीनोट स्पीकर रणवीर सिंह सचदेवा (Ranveer Singh Sachdeva) की हो रही है. दुनिया भर के टेक एक्सपर्ट्स के बीच एक बच्चा जब मंच संभालता है, तो हैरत होना लाजमी है.

ये भी पढ़ें:-कुंग फू करते AI रोबोट को देख लोग बोले- क्या करके मानेगा चीन! दुनिया रह गई दंग

कौन हैं रणवीर सिंह सचदेवा (Who is Ranveer Singh Sachdeva)

2017 में जन्मे रणवीर सिंह सचदेवा महज 8 साल की उम्र में चाइल्ड प्रोडिजी, टेक्नोलॉजिस्ट और ग्लोबल ऑथर के तौर पर पहचान बना चुके हैं. वह इससे पहले AI for Good Global Summit में भी कीनोट स्पीकर रह चुके हैं और इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुके हैं. रणवीर का कहना है कि वह AI Impact Summit में प्राचीन भारतीय दर्शन और मॉडर्न टेक्नोलॉजी, Indian AI Model, AI literacy in India जैसे विषयों पर अपनी बात रखेंगे. उनका दावा है कि उनका एआई मॉडल भारत की जीडीपी और AI literacy को मजबूत कर सकता है.

Apple से खास कनेक्शन (Connection with Apple)

रणवीर 2023 में महज 5 साल की उम्र में Apple Swift Programmer बनने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के प्रोग्रामर बताए जाते हैं. Apple CEO Tim Cook ने उन्हें WWDC इवेंट के लिए कैलिफोर्निया हेडक्वार्टर आमंत्रित किया था. इसके अलावा, जुलाई 2025 में भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन ने भी उन्हें AI and Digital Technology पर बोलने के लिए बुलाया था. सितंबर 2024 में वह UN हेडक्वार्टर के जनरल असेंबली सेशन में हिस्सा लेने वाले सबसे कम उम्र के प्रतिभागियों में शामिल रहे.

ये भी पढ़ें:-10 महीने की बच्ची बनी सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनर, जाते जाते कई जिंदगियां रोशन कर गई

AI मंच पर सबसे कम उम्र का कीनोट स्पीकर (AI Summit India Speaker)

जब पूरी दुनिया AI revolution, Artificial Intelligence India, Future of AI जैसे मुद्दों पर चर्चा कर रही है, तब एक 8 साल के भारतीय बच्चे का ग्लोबल मंच पर बोलना देश के लिए फख्र की बात है. यह सिर्फ एक वायरल खबर नहीं, बल्कि यह इशारा है कि भारत में AI literacy और टेक एजुकेशन नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है. AI Impact Summit में रणवीर सचदेवा की मौजूदगी यह दिखाती है कि हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता. अगर जज्बा और इल्म साथ हो, तो दुनिया का कोई भी मंच दूर नहीं.

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AI Impact Summit, Ranveer Singh Sachdeva, Youngest Keynote Speaker, AI Impact Summit Delhi, Indian AI Model, AI Literacy India, Artificial Intelligence India, Bharat Mandapam Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com