पानी में मस्ती करती हुई डॉल्फिन के वीडियोज आपने अक्सर देखे ही होंगे. डॉल्फिन ह्यूमन फ्रेंडली होती हैं. इतना ही नहीं डॉल्फिन को ट्रेंड कर कई वॉटर शोज भी तैयार किए जाते हैं. जो बड़े-बड़े वॉटर पार्क में आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी सील को डॉल्फिन की तरह टूरिस्ट फ्रेंडली और ह्यूमन्स को रिस्पॉन्ड करते हुए देखा है. अगर आपका जवाब न है, तो हाल ही में वायरल इस वीडियो को देखना तो बनता है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
सील और सैलानी की मस्ती
इंस्टाग्राम पर वायरल हॉग नाम के इंस्टा हैंडल ने ये वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक सील और एक सैलानी दिखाई दे रहे हैं. वीडियो की दिलचस्प बात ये है कि सैलानी जिस तरह से एक्ट कर रही है, सील भी उसी तरह से उसकी नकल करते हुए रिएक्शन दे रही है. आमतौर पर इतना फ्रेंडली बिहेवियर वॉटर एनिमल्स में डॉल्फिन का ही देखा जाता है, लेकिन सील का इस तरह से मस्ती करना सैलानियों समेत सोशल मीडिया यूजर्स को भी खूब पसंद आ रहा है. इस वीडियो को शेयर करने वाले अकाउंट वायरल हॉग ने कैप्शन में लिखा है कि, 'एक्वेरियम में आने वाले गेस्ट का हार्बर सील खुशी खुशी स्वागत करते हुए.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
सील की खुशी
इस वीडियो को देखने वाले सोशल मीडिया यूजर्स इसे एक खुशमिजाज सील बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि, 'सील खुद को इंजॉय कर रही है.' एक यूजर ने लिखा कि, 'ये वीडियो बहुत क्यूट है.' एक अन्य यूजर ने इस बात का दुख भी जताया कि, जानवर इंसानों की खुशी में कितना खुश होते हैं, लेकिन हम उन्हें अपने फायदे के लिए नुकसान पहुंचाते हैं. इस क्यूट से वीडियो को देखकर बहुत से यूजर्स दिल का इमोज बनाकर भी खुशी जता रहे हैं.
ये भी देखें- जब एयरपोर्ट पर पैपराजी ने धीरे चलने को कहा तब थकी हुई कियारा आडवाणी ने कही यह बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं