विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2021

मास्क पहनकर रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचा हॉलीवुड सुपरस्टार, वेट्रेस बोली- 'आधा घंटा इंतजार करो' और फिर... देखें Video

हॉलीवुड स्टार एडम सैंडलर (Adam Sandler) की सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी चर्चा हो रही है. वो मास्क पहनकर एक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचा. जहां एक वेट्रेस उनको पहचान नहीं पाईं और उनको आधे घंटे का इंतजार करने को कह दिया.

Also Read in
मास्क पहनकर रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचा हॉलीवुड सुपरस्टार, वेट्रेस बोली- 'आधा घंटा इंतजार करो' और फिर... देखें Video
रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचा एक्टर, वेट्रेस बोली- 'आधा घंटा इंतजार करो' और फिर... देखें Video

हॉलीवुड स्टार एडम सैंडलर (Adam Sandler) की सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी चर्चा हो रही है. वो मास्क पहनकर एक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचा. जहां एक वेट्रेस उनको पहचान नहीं पाईं और उनको आधे घंटे का इंतजार करने को कह दिया. यह वीडियो सीसीटीवी कैमरे पर कैद हो गया. इस वीडियो को वेट्रेस डायना रोडास (Dayanna Rodas) ने खुद अपने टिकटॉक प्रोफाइल पर पोस्ट किया है. डेली मेल की खबर के मुताबिक, डायना ने वायरल हो रहे टिकटॉक वीडियो (TikTok Video) में बताया कि वो मास्क के चलते स्टार को पहचान नहीं पाईं.

वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि डायना ने चेहरे पर क्लाउन का मेकअप फिल्टर लगाया है. फिर सीसीटीवी फुटेज नजर आती है, जहां लिखा है, 'मुझे नहीं पता था कि यह एडम सैंडलर हैं और मैंने उनको आधा घंटा इंतजार करने को कहा और जाहिर तौर पर वो वहां से निकल गए. क्योंकि वो आधे घंटे थोड़ी रुकते.'

वीडियो में लाल रंग की स्वेटशर्ट और काले मास्क में एडम सैंडलर खड़े हैं. वो अपनी बेटी के साथ आईहोप (इंटरनेशनल हाउस ऑफ पेनकेक्स) में दाखिल होते हैं. तभी डायना उनके पास पहुंचती हैं और आधे घंटा इंतजार करने को कहती हैं. उसके बाद वो रेस्टोरेंट से निकल जाते हैं.

डायना ने सोमवार को टिकटॉक पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'प्लीज वापिस आ जाइए.' 

देखें Video:

कई यूजर्स ने डायना की प्रशंसा की. कमेंट सेक्शन में लोगों ने ऐसे रिएक्शन्स दिए हैं...

एडम सैंडलर ने अभी तक वीडियो पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी नहीं की है, लेकिन अभिनेता के लिए एक प्रचारक ने हफ़पोस्ट से पुष्टि की कि वीडियो में एक्टर ही था.

एडम सैंडलर को '50 फर्स्ट डेट्स' और 'हैप्पी गिलमोर' जैसे कॉमेडी में अपने काम के लिए जाना जाता है. वह अगली बार नेटफ्लिक्स फिल्म स्पेसमैन में दिखाई देंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adam Sandler, Adam Sandler Leave IHOP, Viral Video, Dayanna Rodas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com