Abu Dhabi T20: अबू धाबी टी-20 (Abu Dhabi T10 League) लीग में मराठा अरेबियन्स और टीम अबू धाबी (Maratha Arabians Vs Team Abu Dhabi) के बीच मुकाबला खेला गया. क्रिस गेल (Chris Gayle) की तूफानी पारी की बदौलत टीम अबू धाबी (Team Abu Dhabi) ने यह मैच 9 विकेट से जीत लिया. क्रिस गेल ने 22 गेंद पर 84 रन की धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने 9 छक्के और 6 चौके जड़े. उनकी पारी की हर जगह तारीफ हो रही है. 41 वर्षीय गेल (Chris Gayle) ने वही पुराना अंदाज दिखाया. मराठा 10 ओवर में 97 रन ही बना पाई थी. क्रिस गेल (Chris Gayle) ने टीम अबू धाबी को 6 ओवर के अंदर ही जिता दिया. सोशल मीडिया (Social Media) पर उनकी पारी का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.
क्रिस गेल अपने बड़े-बड़े छक्कों के लिए जाने जाते हैं. पिछले मैच में वो कुछ खास नहीं कर पाए थे. लेकिन इस मैच में वो पुराने रंग में दिखे. ओपनिंग करने क्रिस गेल ने आते ही छक्के-चौकों की बरसात कर दी. उन्होंने हर गेंदबाज की खबर ली. उन्होंने 381 के रन रेट से यह तूफानी पारी खेली. पॉल स्टर्लिंग जल्दी आउट हो गए. लेकिन उससे पहले ही गेल मैच को अपनी मुट्ठी में कर चुके थे.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
देखें Video:
Chris Gayle storm beting in T10 league 22 ball 84 #BBL10 #T10cricket pic.twitter.com/xGQB9kqqpa
— RAFI Ullah KHAN (@RafiMuh30917852) February 3, 2021
टीम अबू धाबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो पूरी तरह से सही साबित हुआ. मराठा का कोई बल्लेबाज नहीं चल सका. अबू धाबी समय-समय पर विकेट लेती गई. मराठा की तरफ से आलिशान शराफू ने 33 रन की पारी खेली.
उनके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चल सका. अबू धाबी को जीत के लिए 10 ओवर में सिर्फ 98 रन बनाने थे. क्रिस गेल आए और ताबड़तोड़ शॉट खेलना शुरू कर दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं