विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2023

 ट्रेन में खुद को टीटीई बताकर टिकट की जांच करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उसने कथित तौर पर एक फर्जी पहचान पत्र बनवाया था और खुद को टीटीई बता रहा था. वह नीलंबूर-षोरणूर मार्ग पर कुछ समय से ट्रेन में यात्रियों के टिकट की अवैध रूप से जांच कर रहा था.’’

 ट्रेन में खुद को टीटीई बताकर टिकट की जांच करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

केरल के उत्तरी जिले मलप्पुरम में एक लोकल ट्रेन में खुद को कथित तौर पर टीटीई (ट्रेन टिकट निरीक्षक) बताते हुए यात्रियों के टिकट की जांच करने वाले 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. रेलवे पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
आरोपी की पहचान मोहम्मद सुलफिकार के रूप में हुई है, जो यहां मानकदा का रहने वाला है.

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक गुप्त सूचना के आधार पर उसे नीलंबूर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन से पकड़ा, जब वह यहां सोमवार को चेरुकारा और अंगदीप्पुरम के बीच यात्रा कर रहा था.

रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उसने कथित तौर पर एक फर्जी पहचान पत्र बनवाया था और खुद को टीटीई बता रहा था. वह नीलंबूर-षोरणूर मार्ग पर कुछ समय से ट्रेन में यात्रियों के टिकट की अवैध रूप से जांच कर रहा था.''

उन्होंने बताया कि आरपीएफ की टीम ने बाद में आरोपी को षोरणूर रेलवे पुलिस को सौंप दिया, जो अब मामले की जांच कर रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train TTE, Farzi TTE, Viral And Trending Story, Amazing Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com