विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2022

यूक्रेन में एक शख्स के घर में मिसाइल हमले होने के बावजूद बड़े मजे से दाढ़ी बना रहा है

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स मजे से दाढ़ी बना रहा है. सोशल मीडिया पर इस शख्स का वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स पूरी तरह चौंक गए हैं. लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि वाकई में ऐसा भी हो सकता है.

यूक्रेन में एक शख्स के घर में मिसाइल हमले होने के बावजूद बड़े मजे से दाढ़ी बना रहा है

वर्तमान में यूक्रेन कई समस्याओं से जूझ रहा है. वहां के लोग रोज़ डर के माहौल में जी रहे हैं. ऐसे ही एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स के घर में मिसाइल से हमला हुआ है, मगर वो बड़े मजे से दाढ़ी बना रहा है. इस शख्स को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि वो बिल्कुल डरा हुआ नहीं है. अमूमन ये होता है कि जब किसी के घर में इस तरह की घटनाएं होती हैं, तो वो घर से बाहर निकलकर सुरक्षित कहीं चल जाता है, मगर इस शख्स के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं है. बिना डरे ये शख्स मजे से दाढ़ी बना रहा है.

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स मजे से दाढ़ी बना रहा है. सोशल मीडिया पर इस शख्स का वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स पूरी तरह चौंक गए हैं. लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि वाकई में ऐसा भी हो सकता है. वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहा है, उसकी पहचान अभी तक नहीं हुई है, मगर ये वीडियो इसी दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

इस वीडियो को सोशल मीडिया के रेडिट प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को लाखों व्यूज़ मिल चुके हैं वहीं 2 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ukrain Crisis, Viral Video, Trending Video, Ajab Gajab Video, Trending And Viral Video, OMG Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com