विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2023

93 साल की दादी ने अपने डांस से लूट ली महफिल, बिंदिया चमकेगी पर झूमकर ऐसे नाचीं, देखकर थिरक उठे लोग

इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला को डांस करते हुए दिखाया गया है, महिला इतनी मस्ती में डांस कर रही हैं कि उन्हें देख हर कोई थिरकने को मजबूर हो गया है.

93 साल की दादी ने अपने डांस से लूट ली महफिल, बिंदिया चमकेगी पर झूमकर ऐसे नाचीं, देखकर थिरक उठे लोग
93 साल की दादी ने अपने डांस से लूट ली महफिल, बिंदिया चमकेगी पर झूमकर ऐसे नाचीं

सोशल मीडिया पर आए दिन तमाम डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं. जिनमें बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सभी के वीडियो शामिल होते हैं. कई बार तो कुछ डांस वीडियो हमारा दिल जीत लेते हैं. और कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं कि हम अपनी हंसी को कंट्रोल ही नहीं कर पाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा. इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला को डांस करते हुए दिखाया गया है, महिला इतनी मस्ती में डांस कर रही हैं कि उन्हें देख हर कोई थिरकने को मजबूर हो गया है.

वायरल हो रहे इस वीडियो के मुताबिक, डांस कर रही बुजुर्ग महिला की उम्र 93 साल है. आप देख सकते हैं कि दादी किस तरह खुश होकर डांस कर रही हैं. दादी बिंदिया चमकेगी गाने पर अपनी मस्त अदाएं दिखाते हुए डांस कर रही हैं उन्हें देख वहां आसपास खड़े सभी घर के लोग तालियां बजा रहे हैं और उनको देखकर खुश भी हो रहे हैं. दादी की उम्र इतनी ज्यादा है कि वो ठीक से अपनी कमर तो नहीं हिला पा रही हैं लेकिन डांस के लिए उनका जोश देखते ही बन रहा है. 

देखें Video:

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर geetaranga17 नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो को अबतक 1 लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. वीडियो पर लोग ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- भगवान इनको ऐसे ही खुश और स्वस्थ रखे. दूसरे यूजर ने लिखा- दादी जी की प्यारी परफॉर्मेंस. तीसरे यूजर ने लिखा- मुझे भी ऐसी ही दादी बनना है. इस वीडियो के बारे में आपका क्या कहना है? कमेंट करके जरूर बताइए.
 

महिला के घर बिजली कनेक्शन दिलाने खुद पहुंच गई IPS अनुकृति शर्मा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Woman Dancing On Bindiya Chamkegi, 93 Year Old Dadi Amazing Dance, Dadi Amazing Dance On Bindiya Chamkegi, Viral Video, 93 Year Old Dadi Dance Video, 93 Year Old Woman Dance, Elderly Woman Dance Video, Elderly Woman Dance Video Viral, Old Woman Dance Video, Dance Video, Dance Video Goes Viral, Dance Video Dadiji, Dance Video Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com