जिस उम्र में ज्यादातर लोग आराम करना पसंद करते हैं, उस उम्र में एक 70 साल की दादी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि सोशल मीडिया पर हर कोई उनका मुरीद हो गया. वायरल वीडियो में बुजुर्ग महिला जिम के अंदर 103 किलो वजन की डेडलिफ्ट करती नजर आ रही हैं. उनका जोश और आत्मविश्वास देखकर लोग उन्हें प्रेरणा की मिसाल बता रहे हैं. वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं.
70 की उम्र में 103 किलो की डेडलिफ्ट
वायरल वीडियो में बुजुर्ग महिला पूरी ताकत और आत्मविश्वास के साथ 103 किलो वजन उठाती दिखाई दे रही हैं. उनकी फिटनेस को देखकर जिम में मौजूद लोग भी हैरान रह गए. यह वीडियो उम्र को सिर्फ एक संख्या साबित करता नजर आ रहा है.
करोड़ों लोगों ने देखा वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर weightliftermummy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 5.37 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 31 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो पर लोगों ने किए रिएक्शन
वीडियो पर यूजर्स लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "Real Inspiration." दूसरे ने लिखा, "माताजी को सलाम, आपके लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है."वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "क्या बात है दादी!" कई लोगों ने उन्हें "बेस्ट आंटी जी" बताते हुए दिल वाले इमोजी शेयर किए. लोगों का कहना है कि यह वीडियो हर उम्र के लोगों को फिट रहने और खुद पर भरोसा रखने की प्रेरणा दे रहा है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: दुकान में चोरी करने घुसे थे चोर, सुबह तक बन गए मोहल्ले का खिलौना, वीडियो इंटरनेट पर मचा रहा गदर
यह भी पढ़ें: डॉक्टर-इंजीनियर बनने की होड़ को छोड़...यहां बच्चे देख रहे हैं प्लंबर बनने का सपना! चौंका देगी वजह
यह भी पढ़ें: मिस्र की रेत में दबा था 1700 साल पुराना रहस्यमयी शहर, सोने की जीभ वाले कंकाल देख वैज्ञानिक हैरान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं