विज्ञापन

अमेरिका की सड़कों पर 'देसी दादी' का टशन! 60 की उम्र में थामा स्टीयरिंग, स्वैग देख दुनिया हुई दीवानी

अमेरिका से आई एक 60 साल भारतीय 'दादी' की कहानी इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है. हाथों में स्टीयरिंग, चेहरे पर थोड़ी घबराहट और दिल में कुछ नया कर गुजरने का जज्बा...यह वीडियो आपको जोश से भर देगा. यकीन मानिए, इसे देखने के बाद आप भी कहेंगे, 'सीखने की कोई उम्र नहीं होती.'

अमेरिका की सड़कों पर 'देसी दादी' का टशन! 60 की उम्र में थामा स्टीयरिंग, स्वैग देख दुनिया हुई दीवानी
हार मान ली है तो ये वीडियो देखिए, सात समंदर पार देसी दादी का ड्राइविंग स्वैग हुआ वायरल
Photo: Insta/ jdbhatia13

60 Plus woman learning driving: कहते हैं कि उम्र तो महज एक नंबर है, असली खेल तो आपके हौसले का है. इन दिनों सोशल मीडिया के गलियारों में एक भारतीय बुजुर्ग महिला का वीडियो छाया हुआ है, जो सात समंदर पार अमेरिका में रहकर अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू कर रही हैं. वीडियो के पहले फ्रेम में Day-1 लिखा है, जो इस बात का गवाह है कि यह उनका ड्राइविंग सीट पर पहला दिन है.

आमतौर पर लोग 60 के बाद आराम फरमाने की सोचते हैं, लेकिन इन 'आंटी जी' ने तो सीधे कार की चाबी उठा ली. सफेद बाल और सादगी से भरी इन 'दादी' का आत्मविश्वास देख अच्छे अच्छे नौजवान भी दंग रह जाएं.

'दादी का स्वैग और पोती की पैनी नजर' (viral video elderly woman driving)

वीडियो में सबसे खूबसूरत मोड़ तब आता है जब बगल वाली सीट पर बैठी उनकी छोटी सी पोती उन्हें गौर से निहारती है. ऐसा लग रहा है मानो नन्ही परी अपनी 'दादी' की सबसे बड़ी चीयरलीडर बनी हो. हालांकि, 'आंटी जी' शुरुआत में थोड़ी नर्वस दिखती हैं, जो कि लाजमी भी है, पर उनके चेहरे की मुस्कान बता रही है कि वो हार मानने वालों में से नहीं हैं. 

ये भी पढ़ें:-कोरिया का 'ननिहाल' है अयोध्या! राजकुमारी सूरीरत्ना की ये कहानी सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग

परिवार का साथ हो तो इंसान पहाड़ भी चीर सकता है और यहां तो बस कार चलानी थी. उनके बच्चों ने जिस तरह उन्हें इस उम्र में प्रोत्साहित किया, वो वाकई काबिले-तारीफ है.

सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार (Viral Desi Dadi Driving Video)

इंटरनेट की जनता तो जैसे इस वीडियो की मुरीद हो गई है. कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. कोई उन्हें 'क्वीन' बता रहा है, तो कोई अपनी मां की यादों में खो गया है. एक यूजर ने लिखा, 'आपका कॉन्फिडेंस देखकर दिल बाग-बाग हो गया, बस ऐसे ही उड़ती रहो.' वहीं एक अन्य शख्स ने हैरानी जताते हुए कहा कि, पहली बार के हिसाब से 'आंटी' का हाथ काफी सधा हुआ है. 

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
60 Plus Woman Learning Driving, Indian Grandma Driving USA, Viral Video Elderly Woman Driving, Inspirational Story Old Age Learning, Driving At Old Age India Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com