विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2021

6 साल की बच्ची ने जड़े जबरदस्त चौके-छक्के ! आनंद महिंद्रा भी हुए इंप्रेस - देखें Video

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में 6 साल की बच्ची क्रिकेट खेलती हुई नजर आ रही है. वीडियो में नजर आ रही बच्ची की बैटिंग वाकई देखने लायक है.

6 साल की बच्ची ने जड़े जबरदस्त चौके-छक्के ! आनंद महिंद्रा भी हुए इंप्रेस - देखें Video
6 साल की बच्ची ने जड़े जबरदस्त चौके-छक्के ! आनंद महिंद्रा भी हुए इंप्रेस

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में 6 साल की बच्ची क्रिकेट खेलती हुई नजर आ रही है. वीडियो में नजर आ रही बच्ची की बैटिंग वाकई देखने लायक है. आनंद महिंद्रा भी इस बच्ची की प्रतिभा से काफी इंप्रेस हुए और वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया. आनंद महिंद्रा ने यह वीडियो पहले The Better India के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर देखा था. उन्होंने इस बच्ची को भविष्य का सुपरस्टार बताया.

किरेन रिजिजू से महिंद्रा की अपील
अपने ट्वीट में आनंद महिंद्रा ने मिनिस्टर ऑफ यूथ अफेयर्स किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) से अपील की है कि इस बच्ची पर खास ध्यान दिया जाए जिससे इसके टैलेंट को पहचान मिल सके. महिंद्रा ने अपने ट्वीट में किरेन रिजिजू को भी टैग किया. आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो पोस्ट करते रहते हैं.

देखें Video:


6 साल की है महक फातिमा
वीडियो में नजर आ रही बच्ची का नाम महक फातिमा (Mahek Fatima) है और इसकी उम्र महज 6 साल है. इतनी सी उम्र में फातिमा वीडियो में जबरदस्त बैटिंग करती नजर आ रही हैं. फातिमा की टेक्निक और टेप्रामेंट देखने लायक है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
फातिमा का यह 28 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो को आनंद महिंद्रा से पहले बेटर इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया था. बेटर इंडिया के हैंडल पर इस वीडियो को करीब 2.5 लाख लोग देख चुके हैं.  ट्विटर पर लोग फातिमा की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कोई उसके बैटिंग टेक्निक की तारीफ कर रहा है तो कोई फुटवर्क की. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और फातिमा देश भर से तारीफें बटोर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anand Mahindra, Viral Video, Cricket Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com