विज्ञापन

छिपकली भगाने वाला स्प्रे कैसे बनाएं? एक्सपर्ट ने बताया क्या छिड़कने से घर में नहीं दिखेगी एक भी छिपकली

अगर आप भी घर में छिपकलियों के आने से परेशान हैं तो एक आसान घरेलू नुस्खा आजमा सकते हैं. इसके लिए आपको न तो ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे और न ही बहुत सारी चीजों की जरूरत पड़ेगी. आइए जानते हैं घर से छिपकली को भगाने का असरदार नुस्खा-

छिपकली भगाने वाला स्प्रे कैसे बनाएं? एक्सपर्ट ने बताया क्या छिड़कने से घर में नहीं दिखेगी एक भी छिपकली
छिपकली भगाने का असरदार तरीका
(Photo Credit: NDTV)

घर में छिपकली का आना एक आम परेशानी है. अब, ज्यादातर लोग छिपकली से डरते हैं,  साथ ही ये घर में गंदगी भी फैलाती है. ऐसे में फिर लोग छिपकली भगाने के लिए अलग-अलग तरीके ढूंढने लगते हैं. अगर आप भी कोई ऐसा ही तरीका तलाश रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. गार्डनिंग एक्सपर्ट और होम मेकर चेतना भल्ला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने छिपकली को भगाने के लिए एक स्प्रे बनाने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

चाहिए होंगी ये चीजें- 

इस स्प्रे को बनाने के लिए आपको 4 से 5 लहसुन की कलियां और आधा चम्मच काली मिर्च का पाउडर की जरूरत होगी. 

कैसे बनाएं स्प्रे?
  • सबसे पहले 4 से 5 लहसुन की कलियां लेकर अच्छी तरह कूट लें. अच्छी तरह कूटने से लहसुन से तेज गंध आती है, जो ही छिपकली को भगाने में मदद करेगी. 
  • अब, आधा चम्मच काली मिर्च का पाउडर लें. अगर पाउडर नहीं है, तो आप 10-11 काली मिर्च लेकर उन्हें अच्छी तरह पीसकर पाउडर बना सकते हैं. 
  • अब, एक गिलास पानी में इन दोनों पाउडर को डालकर मिला लें. 
  •  इसके बाद इस मिश्रण को कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें, ताकि लहसुन और काली मिर्च की गंध पानी में घुल जाए. 
  • अब, पानी को छानकर एक स्प्रे बोतल में भर लें. इतना करते ही आपका स्प्रे बनकर तैयार हो जाएगा.
घर की इन जगहों पर करें स्प्रे
  • चेतना भल्ला बताती हैं, आपको इस स्प्रे को हर उस जगह छिड़कना है, जहां छिपकलियां अक्सर दिखाई देती हैं या छिपकर बैठती हैं. जैसे खिड़की की ग्रिल, पर्दों के पीछे, ओवन के आसपास और घर के कोनों में. स्प्रे को 
  • सीधा छिपकली के ऊपर न छिड़कें. इससे छिपकली मर सकती है. आपको बस दीवार पर स्प्रे करना है, इससे फिर छिपकली दोबारा वहां नहीं आएगी. लहसुन की गंध काफी तेज होती है. वहीं, काली मिर्च में भी तीखापन और तेज महक होती है. इन दोनों चीजों की तेज गंध छिपकलियों को पसंद नहीं आती, जिससे वे फिर उन जगहों से दूर रहती हैं. ऐसे में आप भी इस नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- कपड़े में दूसरे कपड़े का कलर लग जाए तो कैसे छुड़ाएं? खुद ड्राई क्लीनर ने बताई आसान ट्रिक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lizard, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com