भोजन में इस्तेमाल होने वाली दालों और मसालों (spices and pulses) के नाम अगर सबसे ज्यादा किसी को याद होते हैं तो वो हैं महिलाएं. क्योंकि महिलाओं को ही घर का कामकाज़ संभालना होता है, फिर चाहे वो खाना बनाना हो या बाहर से सामान लाना, ज्यादातर घर के ऐसे काम महिलाएं ही करती हैं. इस वजह से पुरुषों को न तो सभी मसालों और दालों के नाम पता होते हैं और न ही उन्हें किचन के काम की ही ज्यादा कोई जानकारी होती है. लेकिन, सोशल मीडिया पर एक छोटे से बच्चे का एक वीडियो (Little Boy Video Viral) काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है, क्योंकि इस छोटे बच्चे को सभी तरह की दालों और मसालों के नाम बिल्कुल रटे हुए हैं.
ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. बच्चे का नाम अबीर है और इसकी उम्र 3 साल है. सोशल मीडिया पर सोनिका भसीन ये वीडियो शेयर किया है. जिसमें उनका बेटा अबीर आसानी से किराने की दुकान में मिलने वाली विभिन्न सामग्रियों का नाम बताते हुए दिखाई दे रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
इस छोटे से वीडियो में अबीर को मसालों और दालों जैसे तेज पत्ता, इलायची, और बड़ी इलाइची (काली इलायची) का नाम बताते हुए देखा जा सकता है और भी दिलचस्प बात यह है कि इस छोटे बच्चे को एक जैसी दिखने वाली दालों के बीच भी अंतर पता है. वह मसूर दाल, चना दाल, तूर दाल, और मूंग दाल का नाम बहुत ही सहजता से बता रहा है.
वीडियो को अबतक 84 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं. हर कोई बच्चे के तेज़ दिमाग को देखकर हैरान है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, उसे चना और तूर दाल के बीच अंतर पता है, इसके लिए तो बच्चे को इनाम मिलना चाहिए. दूसरे ने लिखा, “कितना प्यारा !! वह मुझसे ज्यादा दाल और मसाला जानता है. मैं तो उन्हें पीली और नारंगी और काली दाल कहता था… ”.
'कच्चा बादाम' के बाद अब अमरूद विक्रेता का गीत हुआ वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं