विज्ञापन

116 साल की दादी ने कर दिखाया वो, जो बड़े-बड़े नहीं कर पाते... 3550 सीढ़ियां चढ़कर पहुंचीं बालाजी धाम

कर्नाटक की 116 वर्षीय महिला ने परिवार के सहारे तिरुमला की 3550 सीढ़ियां चढ़कर भगवान बालाजी के दर्शन किए. उनकी आस्था और हिम्मत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. लोग वीडियो पर इमोशनल कमेंट कर रहे हैं.

116 साल की दादी ने कर दिखाया वो, जो बड़े-बड़े नहीं कर पाते... 3550 सीढ़ियां चढ़कर पहुंचीं बालाजी धाम
कर्नाटक में 116 वर्षीय महिला ने 3550 सीढ़ियां चढ़कर भगवान बालाजी के किए दर्शन
सोशल मीडिया

आस्था के आगे उम्र भी छोटी पड़ जाती है. इसका जीता-जागता उदाहरण इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिला. कर्नाटक की 116 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने परिवार के सहारे पैदल चलकर तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए. उनकी इस यात्रा का वीडियो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है.

3550 सीढ़ियां चढ़कर पहुंचीं मंदिर

इस वीडियो को @Temple_Connects नाम से 'एक्स' पर शेयर किया गया है. वायरल वीडियो के अनुसार, बुजुर्ग महिला ने तिरुपति के अलीपिरी पैदल मार्ग से करीब 9 किलोमीटर का सफर तय किया. इस दौरान उन्हें लगभग 3550 सीढ़ियां चढ़नी पड़ीं. परिवार के सहयोग से उन्होंने पूरी यात्रा पैदल पूरी की. उम्र के इस पड़ाव में उनका यह जज्बा लोगों को प्रेरित कर रहा है.

आस्था के आगे उम्र भी हुई छोटी

वीडियो में आप देख सकते हैं कि परिवार के सदस्य पूरे रास्ते उनका सहारा बने रहे. भगवान बालाजी के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा और विश्वास ने उन्हें इस कठिन यात्रा को पूरा करने का हौसला दिया. यही वजह है कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट

वीडियो देखने के बाद लोग बुजुर्ग महिला की आस्था और हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "ऐसे श्रद्धालुओं के लिए जल्दी दर्शन की विशेष व्यवस्था होनी चाहिए." वहीं कई अन्य लोगों दिल के इमोज शेयर कर रहे हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में 300 साल पुरानी बावड़ी फिर हुई जीवित, शिवलिंग जैसी संरचना, देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें: Video Viral: एक हादसे ने पैर छीन लिया, लेकिन हौसला नहीं... अब एक पैर से अमरनाथ यात्रा कर रही नेहा

यह भी पढ़ें: अमेरिकी सेना में शामिल हुईं महाराष्ट्र में जन्मी प्राजक्ता, सोशल मीडिया पर किसी ने कहा 'गर्व', तो किसी ने पूछा, 'सेलिब्रेट क्यों करें'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ViralVideo, Tirumala, Tirupati Balaji
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com