प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में मणिपुर के एक ऐसे शख्स का जिक्र किया, जो अपने काम से पूरी दुनिया में पहचान बना रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने सितारों की दुनिया तक की सैर तक, लेकिन अपनी जड़ों को नहीं भूले. हम बात करहे हैं डॉ. रोनाल्डो लैशराम की. रोनाल्डो एक युवा खगोल भौतिक विज्ञानी (Astrophysicist) हैं, जो जापान की नेशनल एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेटरी (NAOJ) में रिसर्च कार्य कर रहे हैं.
खगोल भौतिक विज्ञानी डॉ. रोनाल्डो लैशराम मणिपुर राज्य के थौबल जिले के खंगाबोक गांव के रहने वाले के रहने वाले हैं. 29 वर्षीय रोनाल्डो जापान में काम करते हैं और यंग गैलेक्सी के विशाल समूह की खोज करने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं.उन्होंने इस गैलेक्सी का नाम लोकटक प्रोटोक्लस्टर रखा है. रोनाल्डो लैशराम के पिता का नाम लैशराम महाजोन सिंह और माता का नाम लैशराम सनाहनबी देवी है.पांच भाई-बहनों में वे सबसे छोटे हैं.
मैसूर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की, फिर जापान से PHD
खगोल विज्ञान में उनकी रुचि कम उम्र में ही शुरू हो गई थी. 18 साल की उम्र में उन्होंने एक नए क्षुद्रग्रह (asteroid) की खोज की और इस उपलब्धि के लिए पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने उन्हें सम्मानित भी किया. रोनाल्डो ने मैसूर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की और फिर जापान की तोहोकू यूनिवर्सिटी से एस्ट्रोनॉमी में PHD पूरी की. अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि रखने वालों को एक मंच उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने 2025 में 'मणिपुर एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी' की स्थापना भी की है.
पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में किया जिक्र
पीएम नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा, ''मैं आपको ऐसे व्यक्ति के बारे में बताऊंगा, जिनके बारे में सुनकर आपको गर्व होगा. उनकी दुनिया में पहचान बन रही है, फिर भी वह अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं. वह हैं मणिपुर के डॉक्टर रोनाल्डो. वे जापान में काम करते हैं और यंग गैलेक्सी के विशाल समूह की खोज करने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने इस गैलेक्सी का नाम लोकटक प्रोटोक्लस्टर रखा है. इस तरह उन्होंने सितारों की दुनिया तक की सैर की, लेकिन वह अपनी जड़ों को नहीं भूले.''
यह भी पढ़ें- आप जानते हैं मेरा चाय से रिश्ता क्या है...बिजनौर की महिलाओं के टी ब्रांड की PM मोदी ने की तारीफ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं