यमन में हूथी विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रही है सेना. (प्रतीकात्मक फोटो)
रियाद:
यमन के विद्रोहियों ने आज सउदी अरब के खिलाफ बैलेस्टिक मिसाइल दागी जिसे पवित्र शहर मक्का के निकट मार गिराया गया. सउदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने यह जानकारी दी, हालांकि विद्रोहियों ने कहा कि इस मिसाइल को मक्का नहीं, बल्कि जेद्दा शहर को निशाना बनाकर दागा गया था.
गठबंधन सेना यमन में इस साल मार्च महीने से विद्रोहियों के खिलाफ बमबारी कर रही है. विद्रोही उन स्थानों को निशाना बनाकर मिसाइलें दागते हैं जहां से गठबंधन सेना हवाई हमले कर रही है. सउदी अरब ने विद्रोहियों को मिसाइलों को रोकने के लिए पैट्रियाट मिसाइलें तैनात की हैं.
गठबंधन सेना ने एक बयान में कहा कि हूथी विद्रोहियों ने कल ‘मक्का इलाके की ओर’ मिसाइल दागी, लेकिन इसे पवित्र शहर से 65 किलोमीटर दूर मार गिराया गया.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

लेखक के बारे में
एएफपी
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
यमन विद्रोही, यमन हूथी विद्रोही, सउदी अरब, मक्का, Yemen, Houthi Rebels, Makka