Tehran Ground Report: ईरान और अमेरिका के बीच जारी सीजफायर के हालातों के बीच तेहरान की सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग उमड़े हैं. अमेरिका की धमकियों के बीच लोग घर से बाहर निकल हैं. एनडीटीवी ने तेहरान में जाकर वहां के हालात का जायजा लिया है. इस दौरान हमें दिखा कि बड़ी संख्या में महिलाएं भी सड़कों पर उतरी हैं.
ईरान को लेकर कई तरह की इमेज बनी हुई है. ईरान को लेकर कहा जाता है कि यहां महिलाओं को चेहरा ढकने के लिए मजबूर किया जाता है. लेकिन एनडीटीवी की टीम ने देखा कि यहां भी महिलाएं भारत या किसी अन्य देश की तरह ही बिना चेहरा ढके या फिर खुले सिर के साथ बाहर घूम रहीं हैं. ईरान के बाजारों में भी वेस्टर्न ड्रेस पहनीं महिलाएं दिखीं
ईरान को तबाह करने की धमकी दे रहे ट्रंप
ट्रंप ने हालिया बयान में कहा है कि अमेरिका के पास दो ही विकल्प बचे हैं कि या तो वह ईरान को तबाह कर दें या कोई ठोस डील करें. इस बीच ईरान की ओर से 14 प्वाइंट का पीस प्लान दिया गया है.
यह भी पढ़ें: होर्मुज पर नरम पड़ा ईरान? अमेरिका को भेजा 14 प्वाइंट का नया पीस प्लान; इसमें पहले से अलग क्या है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं