विज्ञापन

अचानक 11.41 बजे सारे मोबाइल पर क्यों आया भारत सरकार का अलर्ट, जानें वजह

Emergency Alert Msg: ये मैसेज भारत सरकार ने अपने अलर्ट सर्विस की टेस्टिंग के लिए किया था, ताकि आपदा के वक्त इसका इस्तेमाल किया जा सके.

NDMA Alert Message: क्या आपके फोन में भी अचानक अलर्ट मैसेज पॉप होने लगा और फोन से सायरन की आवाज आने लगी? दरअसल ये भारत सरकार की ओर से भेजा गया मैसेज था. अव्वल तो घबराने को कोई जरूरत नहीं है. ये मैसेज भारत सरकार ने अपने अलर्ट सर्विस की टेस्टिंग के लिए किया था, ताकि आपदा के वक्त इसका इस्तेमाल किया जा सके.

मैसेज में लिखा था, "भारत ने अपने नागरिकों के लिए तुरंत आपदा अलर्ट सर्विस के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके सेल ब्रॉडकास्ट लॉन्च किया है. सतर्क नागरिक, सुरक्षित देश. यह मैसेज मिलने के बाद जनता को कोई एक्शन लेने की ज़रूरत नहीं है. यह एक टेस्ट मैसेज है. भारत सरकार."

कहां से भेजा गया मैसेज?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में 2 मई 2026 को मोबाइल-बेस्ड डिजास्टर कम्युनिकेशन सिस्टम लॉन्च किया. इस सिस्टम को डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन्स (DoT), कम्युनिकेशन्स मिनिस्ट्री ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA), भारत सरकार के साथ मिलकर डेवलप किया है ताकि नागरिकों तक जरूरी जानकारी समय पर पहुंच सके.

बता दें अमित शाह की मौजूदगी में ये टेस्टिंग अलर्ट मैसेज भेजा गया. ये मैसेज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राहत कमिश्नरों/सचिवों (आपदा प्रबंधन) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बलों, फायर सर्विसेज, सिविल डिफेंस और होम गार्ड्स के प्रमुखों के सालाना सम्मेलन 2026 में  किया गया.

सरकार अलर्ट मैसेज का टेस्टिंग क्यों करती है?

हर देश में सरकार की कोशिश होती है आपदा या मुश्किल परिस्थितियों में नागरिकों तक जल्द से जल्द से सूचनाएं पहुंचाए. आज के वक्त फोन इकलौता ऐसा साधन है जिससे सबसे जल्द नागरिकों को सचेत किया जा सकता है. भारत सरकार ने इस वजह से ही मोबाइल-बेस्ड डिजास्टर कम्युनिकेशन सिस्टम की टेस्टिंग की है, ताकि मुश्किल वक्त में इसका इस्तेमाल कर लोगों को वक्त रहते सचेत किया जा सके.

यह भी पढ़ें: न तरबूज में मिलावट, न खाने में जहर, मुंबई में 4 मौतों का सस्पेंस FDA रिपोर्ट से और गहराया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com