विज्ञापन

ईरान में महिलाओं पर कितनी पाबंदी, खुद लड़की ने बताया पूरा सच, तेहरान से NDTV की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट

तेहरान की सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं. ट्रंप की धमकियों से इतर लोग सड़क पर जमा हो रहे हैं. इस बीच बड़ी संख्या में महिलाएं भी जुटीं हैं. ईरान में महिलाएं वेस्टर्न ड्रेस पहनकर भी घरों से बाहर आ रहीं हैं.

Tehran Ground Report: ईरान और अमेरिका के बीच जारी सीजफायर के हालातों के बीच तेहरान की सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग उमड़े हैं. अमेरिका की धमकियों के बीच लोग घर से बाहर निकल हैं. एनडीटीवी ने तेहरान में जाकर वहां के हालात का जायजा लिया है. इस दौरान हमें दिखा कि बड़ी संख्या में महिलाएं भी सड़कों पर उतरी हैं.

ईरान को लेकर कई तरह की इमेज बनी हुई है. ईरान को लेकर कहा जाता है कि यहां महिलाओं को चेहरा ढकने के लिए मजबूर किया जाता है. लेकिन एनडीटीवी की टीम ने देखा कि यहां भी महिलाएं भारत या किसी अन्य देश की तरह ही बिना चेहरा ढके या फिर खुले सिर के साथ बाहर घूम रहीं हैं. ईरान के बाजारों में भी वेस्टर्न ड्रेस पहनीं महिलाएं दिखीं

मारिया नाम की एक महिला ने एनडीटीवी को बताया, "हम एक परिवार में रहते हैं तो लोगों की अलग अलग राय होती है. भाई-बहन, मां-बाप सबकी मर्जी अलग होती है. एक ही घर में दो बहनें होती है लेकिन उनका पहनावा अलग-अलग होता है. वैसे ही ये हमारे ऊपर है कि हम हिजाब पहनना चाहते हैं या फिर नहीं पहनना चाहते हैं. ये पूरी तरह हमपर निर्भर करता है."

ईरान को तबाह करने की धमकी दे रहे ट्रंप

ट्रंप ने हालिया बयान में कहा है कि अमेरिका के पास दो ही विकल्प बचे हैं कि या तो वह ईरान को तबाह कर दें या कोई ठोस डील करें. इस बीच ईरान की ओर से 14 प्वाइंट का पीस प्लान दिया गया है.

यह भी पढ़ें: होर्मुज पर नरम पड़ा ईरान? अमेरिका को भेजा 14 प्वाइंट का नया पीस प्लान; इसमें पहले से अलग क्या है?

लेखक के बारे में
img
Aaquil Jameel
Senior Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran, Iran US War, Tehran, Women Hijab
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com