तालिबान (Taliban) के प्रवक्ता ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि महिलाएं मंत्री नहीं हो सकती हैं, उन्हें जन्म देना चाहिए. तालिबान की यह टिप्पणी इस धारणा को पुष्ट करती है कि 1990 के दशक में अफगानिस्तान (Afghanistan) में क्रूर शासन के बाद एक बेहतर संस्करण के कट्टरपंथी समूह के दावे झूठे हैं. नई अफगान सरकार (Afghan Government) में महिलाओं को मंत्रियों के तौर पर शामिल नहीं करने पर तालिबान के प्रवक्ता सैयद जकरुल्ला हाशिमी द्वारा टोलो न्यूज पर की गई टिप्पणियों को सोशल मीडिया पर काफी साझा किया जा रहा है.
हाशिमी ने टोलो न्यूज से कहा, "एक महिला मंत्री नहीं हो सकती, यह ऐसा है जैसे आपने उसके गले में कुछ डाल दिया, जो वह नहीं ले सकती. महिलाओं के लिए कैबिनेट में होना जरूरी नहीं है. उन्हें जन्म देना चाहिए. महिला प्रदर्शनकारी अफगानिस्तान की सभी महिलाओं का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकती हैं."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इंटरव्यू ले रहे शख्स ने कहा कि महिलाएं समाज का आधा हिस्सा हैं. जिस पर हाशिम ने जवाब दिया, "लेकिन हम उन्हें आधा नहीं मानते हैं. किस तरह का आधा? आधे की परिभाषा ही यहां गलत है. आधे का मतलब है कि आप उन्हें कैबिनेट में रखते हैं और कुछ नहीं. यदि आप उसके अधिकारों का उल्लंघन करते हैं तो यह कोई मुद्दा नहीं है. पिछले 20 सालों में इस मीडिया ने अमेरिका और अफगानिस्तान में उसकी कठपुतली सरकार ने जो कुछ भी कहा है, क्या वह कार्यालयों में वेश्यावृत्ति के अलावा कुछ था? "
इंटरव्यू लेने वाले ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि आप सभी महिलाओं पर वेश्यावृत्ति का आरोप नहीं लगा सकते हैं. जवाब में हाशिमी ने कहा, "मेरा मतलब सभी अफगान महिलाओं से नहीं है. चार महिलाएं गलियों में प्रदर्शन कर रही हैं, वे अफगानिस्तान की महिलाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं. अफगानिस्तान की महिलाएं वो हैं जो कि अफगानिस्तान के लोगों को जन्म देती हैं, उन्हें इस्लामी नैतिकता को लेकर शिक्षित करती हैं."
A Taliban spokesman on @TOLOnews: "A woman can't be a minister, it is like you put something on her neck that she can't carry. It is not necessary for a woman to be in the cabinet, they should give birth & women protesters can't represent all women in AFG."
— Natiq Malikzada (@natiqmalikzada) September 9, 2021
Video with subtitles???? pic.twitter.com/CFe4MokOk0
तालिबान ने मंगलवार को अपनी अंतरिम सरकार की घोषणा की है, इस सरकार में सभी मंत्री पुरुष हैं. सरकार के प्रमुख मंत्रालय वैश्विक स्तर पर वांछित आतंकवादियों के पास हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं