नेपाल के नए प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड' ने अपने भारत दौरे को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने शनिवार को कहा कि वो जल्द ही अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत जाएंगे. ‘प्रचंड' ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में पिछले साल 26 दिसंबर को शपथ ली थी. इससे पहले, उन्होंने नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाले चुनाव पूर्व गठबंधन को नाटकीय रूप से छोड़कर विपक्ष के नेता के पी शर्मा ओली से हाथ मिला लिया था. बता दें कि ‘प्रचंड' तीसरी बार नेपाल के पीएम बने हैं.
चीन के करीबी समझे जाने वाले ‘प्रचंड' ने मंगलवार को विश्वासमत जीतने के बाद चुनिंदा पत्रकारों से शनिवार को कहा कि मैं जल्द ही भारत की यात्रा करूंगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए राजनयिक स्तर पर तैयारियां जारी हैं. ‘प्रचंड' ने पत्रकारों से कहा कि संबंधित दूतावास मेरी यात्रा संबंधी तैयारियां कर रहे हैं. बहरहाल, नेपाल सरकार ने प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. यात्रा के कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
नेपाली विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि हम अपने समकक्षों के सहयोग से तारीख और विस्तृत कार्यक्रम के साथ-साथ यात्रा के एजेंडे को अंतिम रूप देने में लगे हैं. प्रधानमंत्री द्वारा पद संभालने के बाद किसी पड़ोसी देश की यात्रा किया जाना एक सामान्य प्रक्रिया है और हम इसके लिए आंतरिक तौर पर हमेशा तैयार रहते हैं.
बता दें कि प्रचंड ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में अपने पिछले कार्यकालों के दौरान भी भारत की आधिकारिक यात्रा की थी. ‘प्रचंड' ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा के निमंत्रण पर पिछले साल जुलाई में भारत की यात्रा की थी. खास बात ये है कि नेपाल के प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण करने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए पारंपरिक रूप से भारत जाते हैं, लेकिन प्रचंड 2008 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने पर पहले भारत जाने के बजाय ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए चीन गए थे. लेकिन प्रधानमंत्री के तौर पर अपने दूसरे कार्यकाल में उन्होंने सबसे पहले भारत की यात्रा की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं