विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2019

नवाज़ शरीफ की जेल की कोठरी से हटवा दूंगा एयरकंडीशनर और TV : इमरान खान

पूर्व प्रधानमंत्री 69-वर्षीय नवाज़ शरीफ को अल अज़ीज़िया स्टील मिल केस में दोषी करार दिया गया है, और सात साल कैद की सज़ी दी गई है. वह लाहौर की कोट लखपत जेल में सज़ा काट रहे हैं.

Also Read in
नवाज़ शरीफ की जेल की कोठरी से हटवा दूंगा एयरकंडीशनर और TV : इमरान खान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान. (फाइल तस्वीर)
इस्लामाबाद:

अमेरिका यात्रा पर पहुंचे हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को वाशिंगटन में पाकिस्तानी समुदाय के लोगों के संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ जेल के अपने एयरकंडीशन्ड सेल में अपने घर से आया हुआ भोजन करते हैं, और सेल में एक TV भी है. उनकी सरकार सुनिश्चित करेगी कि उन्हें जेल में इस तरह की सुविधाएं नहीं मिलें.

समा TV द्वारा दिखाए गए 50 मिनट के भाषण में इमरान खान ने कहा, "नवाज़ शरीफ को जेल में घर से आया हुआ भोजन चाहते हैं, वह जेल में एयर कंडीशनिंग चाहते हैं... लेकिन जिस देश में आधी आबादी के पास एयर कंडीशनिंग और TV नहीं है, वहां यह कैसी सज़ा है...? मैं वापस जाऊंगा, और सुनिश्चित करूंगा कि नवाज़ शरीफ, जो अपराधी हैं, के लिए कोई एयर कंडीशनिंग और TV नहीं हो... मैं जानता हूं, (पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन (PML-N) की नेता) मरियम बीबी कुछ शोर मचाएंगी, लेकिन मैं उनसे कहूंगा, पैसा लौटा दें... बात बिल्कुल सीधी है..."

अमेरिका ने पाकिस्तानी पीएम को नहीं दी तवज्जो, एयरपोर्ट पर कोई लेने तक नहीं आया, मेट्रो से करना पड़ा सफर

पूर्व प्रधानमंत्री 69-वर्षीय नवाज़ शरीफ को अल अज़ीज़िया स्टील मिल केस में दोषी करार दिया गया है, और सात साल कैद की सज़ी दी गई है. वह लाहौर की कोट लखपत जेल में सज़ा काट रहे हैं.

इमरान खान ने वाशिंगटन के कैपिटल वन एरीना स्टेडियम में पाकिस्तानी समुदाय के 30,000 लोगों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि PML-N के नेता नवाज़ शरीफ को एक सैन्य तानाशाह ने 'सहारा' दिया. इमरान खान ने कहा, "नवाज़ शरीफ को एक सैन्य तानाशाह ने 'सहारा' दिया... शाहबाज़ शरीफ को इशलिए सहारा दिया गया, क्योंकि वह उनके भाई थे..."

आर्थिक तंगी से जूझ रहा पाकिस्तान, पहले अमेरिकी दौरे पर होटल की बजाय पाक राजदूत के घर ठहरे पीएम इमरान खान

इमरान खान ने कहा कि उनकी सरकार ने उन लोगों की अघोषित संपत्ति को ज़ब्त करना शुरू कर दिया है. उन्होंने दावा किया कि इन नेताओं ने उस समय देश को लूटा, जब वे सत्ता में थे.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा, "हमने उनकी अघोषित संपत्ति और विदेशों में उनके द्वारा पहुंचा दिए गए अरबों रुपयों को ज़ब्त करना शुरू कर दिया है... हम अन्य सरकारों से बात कर रहे हैं, ताकि लूटी हुई संपत्ति को पाकिस्तान वापस लाया जा सके... हम जवाबदेही को खत्म नहीं होने देंगे..."

इमरान खान ने खास नेताओं के लिए बनवाए VVIP टॉयलेट, गंदगी से बचाने के लिए बाहर जड़वाए 'बायोमेट्रिक' ताले

अपनी अमेरिका यात्रा में इमरान खान व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात करेंगे. उनके साथ पाकिस्तान के सेना प्रमुख तथा लेफ्टिनेंट जनरल हमीद भी होंगे. (इनपुट ANI से)

VIDEO: आतंकी हाफिज सईद की गिरफ्तारी पर क्या है भारत का रिएक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nawaz Sharif, Imran Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com