लंदन में आज मेयर चुनाव (London Mayor Election) के लिए मतदान हो रहा है. सुबह 7 बजे से लेकर रात 10 बजे तक वोटिंग होनी है. खास बात यह है कि लंदन का मेयर चुनाव भारत-पाकिस्तान के मैच जैसा बन गया है. मेयर के लिए कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिसमें भारतीय मूल के तरुण गुलाटी (Tarun Gulati) भी शामिल हैं. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान मूल के सादिक़ खान तीसरी बार चुनावी रण में उतरे हैं. सादिक खान लेबर पार्टी से मेयर पद के उम्मीदवार हैं. वही दो बार के मेयर हैं. इस तरह के भारत और पाकिस्तानी मूल (Pakistan) के दो विरोधियों की आपस में फाइट हो रही है. दोनों ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं.
भारतीय मूल के तरुण का मुकाबला पाकिस्तानी मूल के सादिक खान से
भारतीय मूल के तरुण गुलाटी ने पाकिस्तानी मूल के सादिक खान की नीतियों को गलत बताते हुए लंदन मेयर चुनाव में अपनी जीत का दावा किया. इस तरह से लंदन मेयर चुनाव भारत-पाकिस्तान के मैच जैसा नजर आ रहा है. बता दें कि लंदन में 60 लाख पंजीकृत मतदाता हैं. यहां पर रहन-सहन की क़ीमत और पर्यावरण बड़ा मुद्दा हैं. तरुण गुलाटी और सादिक खान के साथ ही कंजर्वेटिव पार्टी के सुसान हाल भी लंदन मेयर चुनाव में उम्मीदवार हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बता दें कि भारतीय मूल के तरुण गुलाटी ने जयपुर से ग्रैजुएशन और पोस्ट ग्रैजुएशन किया है. दिल्ली से MBA की डिग्री लेने और इंटरनेशनल ट्रेड में पोस्ट ग्रैजुएशन करने के बाद तरुण गुलाटी लंदन में शिफ्ट हो गए. अब वह लंदन मेयर के लिए चुनावी मैदान में हैं. तरुण गुलाटी इंवेस्टमेंट बैंकर हैं और इस बार के चुनाव में वह निर्दलीय उम्मीदवार हैं.
ये भी पढ़ें-लंदन मेयर के चुनाव में भारतीय मूल बनाम पाक मूल की टक्कर, तरुण गुलाटी ने बताया- जीत का प्लान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं