इजरायल और गाजा के बीच चल रहे युद्ध (Israel Gaza War) की वजह से फिलिस्तीनी लोगों के लिए सुरक्षा का संकट खड़ा हो गया है. इजरायल ने दक्षिणी गाजा के राफा शहर में हमले की न सिर्फ चेतावनी दी है बल्कि इसके लिए तैयारी भी कर ली है. इस बीच इजरायली सेना ने गाजा के लोगों से इलाके को जल्द से जल्द खाली कर देने की अपील भी की. दरअसल राफा वह इलाका है, जहां बड़ी संख्या में फिलिस्तीनी लोगों ने शरण ले रखी है. इस मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र (UN) में एक बैठक हुई. इस बैठक में UN में भारत की स्थायी सदस्य रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत दो-राज्य समाधान का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां फिलिस्तीनी लोग इजरायल की सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमाओं के भीतर एक स्वतंत्र देश में स्वतंत्र रूप से रह सकें.
संयुक्त राष्ट्र में मेंबरशिप के लिए फिलिस्तीन एप्लिकेशन अप्रूव न होने के मुद्दे को भारत ने UNGA ब्रीफिंग में उठाया. भारत ने कहा कि हमारे नोटिस में आया है कि फिलिस्तीन की सदस्यता के लिए मेंबरशिप की एप्लिकेशन को सिक्योरिटी काउंसिल ने वीटो की वजह से अप्रूव नहीं किया. उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी एप्लिकेशन पर फिर से विचार किया जाए. भारत ने कहा कि गाजा में पिछले छह महीनों से संघर्ष चल रहा है. इसकी वजह से मानवीय संकट खड़ा हो गया है. भारत ने कहा कि इजरायल और गाजा के बीच चल रहे संघर्ष में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों की मौतें स्वीकार्य नहीं हैं. भारत संघर्ष में आम नागरिकों की जानें जाने की निंदा करता है. भारत इस बात में विश्वास रखता है कि हर हालात में अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का हर किसी को सम्मान करना चाहिए.
"...India is committed to supporting a Two-State solution where the Palestinian people are able to live freely in an independent country within secure borders, with due regard to the security needs of Israel..."
— India at UN, NY (@IndiaUNNewYork) May 1, 2024
- PR at #UNGA Meeting on Gaza today pic.twitter.com/3znI9sn0FF
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
"बंधकों की बिना शर्त हो रिहाई"
UN में भारत ने कहा कि इजरायल पर 7 अक्टूबर को होने वाला हमला बहुत ही हैरान कर देने वाला था. आतंकवाद और बंधक बनाने के लिए उचित नहीं ठहराया जा सकता. भारत हमेशा ही आतंकवाद के खिलाफ रहा है. भारत ने कहा कि हमारी मांग है कि सभी बंधकों को बिना किसी शर्त के रिहा किया जाना चाहिए. साथ ही गाजा में बड़े स्तर पर तत्काल मानवीय मदद पहुंचाई जानी चाहिए. इसके लिए उन्होंने सभी से एक साथ आने की अपील की. इसके साथ ही उन्होंने इसके लिए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय कम्युनिटीज के प्रयासों की सराहना की.
गाजा पर UN में भारत की चिंता
इससे पहले भी भारत गाजा में पैदा हुए मानवीय संकट पर चिंता जता चुका है. UNGA ब्रीफिंग में UN में भारत की स्थायी सदस्य रुचिरा कंबोज ने कहा था कि भारत गाजा में लंबे समय से चल रहे संघर्ष से परेशान है. इजरायल और गाजा के बीच चल रहे संघर्ष में बड़े स्तर पर आम नागरिकों, खासकर महिलाओं और बच्चों की जानें गई हैं, इसे लेकर भारत चिंतित है. यह इंसानियत पर संकट जैसा है. इसके साथ ही उन्होंने गाजा के लोगों के लिए मानवीय सहायता बढ़ाने पर भी जोर दिया था.
ये भी पढ़ें-इजरायल-गाजा युद्ध से अमेरिका में अशांति, कोलंबिया यूनिवर्सिटी में आधी रात पहुंची पुलिस; छात्रों को खदेड़ा
ये भी पढ़ें-UN प्रमुख गुटेरेस ने राफा में इजरायली घुसपैठ को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दबाव की अपील की
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं