कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के बीच दुनियाभर के कई देश COVID-19 वैक्सीन विकसित करने में लगे हैं. कई टीके ट्रायल के अंतिम दौर में हैं. इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एंटी-वायरल दवा रेमडेसिवीर (Remdesivir) को लेकर चेताया है. डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कोरोना मरीजों के उपचार के लिए रेमडेसिवीर का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए, इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि मरीज़ कितना बीमार है क्योंकि इसका जीवित रहने के अवसर पर "कोई महत्वपूर्ण प्रभाव" नहीं पड़ता है.
डब्ल्यूएचओ गाइडलाइन डेवलपमेंट ग्रुप (GDG) के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने कहा कि वर्तमान में मौजूद डेटा से इस बात कोई सबूत नहीं मिलता है कि रेमडेसिवीर मरीज़ के अहम परिणामों में सुधार करता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि, अमेरिका, यूरोपीय संघ और अन्य देशों ने रेमडेसिवीर के अस्थायी उपयोग को मंजूरी दी हुई है. शुरुआती रिसर्च में कुछ मरीजों में रिकवरी टाइम को कम करने में मददगार होने की बात सामने आने के बाद रेमडेसिवीर को लेकर यह कदम उठाया गया था.
अक्टूबर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें रेमडेसिवीर समेत अन्य दवाएं दी गई थीं.
डब्ल्यूएचओ की यह सिफारिश चार अंतरराष्ट्रीय रेंडम ट्रायल पर आधारित है, जो कि अस्पताल में भर्ती 7000 से अधिक कोरोना मरीज़ों पर की गई. बीएमजे मेडिकल जर्नल में प्रकाशित अपडेटेड ट्रीटमेंट गाइडेंस में पैनल ने कहा कि उनकी सिफारिश का मतलब यह नहीं है कि रेमडेसिवीर का मरीज़ों के लिए कोई लाभ नहीं है.
हालांकि, ताजा आंकड़ों, लागत और डिलिवरी के तरीकों के आधार पर "अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज़ के लिए रेमडेसिवीर के इस्तेमाल की सलाह नहीं दी जाती है, चाहे रोगी कितना भी गंभीर क्यों न हो."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं