विज्ञापन

'सेक्स पार्टी' और फिर ब्लैकमेलिंग... अमेरिका में गिरफ्तार भारतीय मूल के कारोबारी महेंदर मखीजानी की कहानी

मखीजानी से जुड़े कोर्ट के दस्तावेज और गवाहों के बयानों से यह साफ हुआ कि वह ड्रग्स और सेक्स वर्कर्स वाली प्राइवेट पार्टियां आयोजित करता था. जिनमें बैंक के कर्मचारी भी शामिल होते थे. फिर वह इन पार्टियों में हुई घटनाओं की जानकारी का इस्तेमाल करके लोगों को ब्लैकमेल करता था और अपने स्टाफ़ और साथियों पर कंट्रोल रखता था.

'सेक्स पार्टी' और फिर ब्लैकमेलिंग... अमेरिका में गिरफ्तार भारतीय मूल के कारोबारी महेंदर मखीजानी की कहानी
अमेरिका में गिरफ्तार भारतीय मूल का बिजनेसमैन महेंदर मखीजानी.
CA Post

Mahender Makhijani Case: अमेरिका में भारतीय मूल के एक बिजनेसमैन महेंदर मखीजानी को फेंडरल एजेंसी ने गिरफ्तार किया है. मखीजानी पर 100 मिलियन के बैंक फ्रॉड का आरोप है. बैंक फ्रॉर्ड के अलावा मखीजानी पर सेक्स और ड्रग्स पार्टी आयोजित करवाने का भी आरोप है. जांच में सामने आया है कि मखीजानी सेक्स और ड्रग्स पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को बाद में ब्लैकमेल किया करता था. 44 साल का महेंदर मखीजानी अमेरिका के कैलिफोर्निया के कोरोना डेल मार इलाके में रहता था. उसे बुधवार सुबह गिरफ्तार किया गया. अब मखीजानी के खिलाफ कोर्ट में पेश किए गए दस्तावेजों से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. 

ड्रग्स और सेक्ट पार्टियां आयोजित करने का भी आरोप

मखीजानी से जुड़े कोर्ट के दस्तावेज और गवाहों के बयानों से यह साफ हुआ कि वह ड्रग्स और सेक्स वर्कर्स वाली प्राइवेट पार्टियां आयोजित करता था. जिनमें बैंक के कर्मचारी भी शामिल होते थे. फिर वह इन पार्टियों में हुई घटनाओं की जानकारी का इस्तेमाल करके लोगों को ब्लैकमेल करता था और अपने स्टाफ़ और साथियों पर कंट्रोल रखता था.

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार मखीजानी अपने नीचे काम करने वालों को धमकी भी देता था कि वह उन्हें मार डालेगा. उनके परिवार को सड़क पर ला देगा.  बच्चों को सरकारी मदद पर जीने के लिए मजबूर कर देगा. उस पर पार्टियों के बाद कर्मचारियों को ब्लैकमेल करने का भी आरोप है.

Latest and Breaking News on NDTV

राइवल्स को निशाना बनाता था मखीजानी

वह डरा-धमकाकर और हिंसा के जरिए अपना काम चलाता था. वह अपने साथियों को निर्देश देता था कि वे राइवल्स को निशाना बनाएं, बिजनेस में घुसपैठ करें और कॉम्पिटिटर्स पर दबाव डालें. एक मामले में, उसने एक राइवल के परिजनों के घरों पर घर खाली करने के नोटिस लगवाए और एक विरोधी पर डकैती का आरोप लगाने के लिए बिलबोर्ड का भी इस्तेमाल किया. 

नाइट ड्रेस में ही गिरफ्तार कर घर से निकली टीम

प्रॉसिक्यूटर द्वारा दिखाए गए वीडियो सबूतों में मखीजानी को डिजाइनर कपड़े पहने हुए और सिक्योरिटी गार्ड्स पर हमले के दौरान अपने साथियों को निर्देश देते हुए देखा जा सकता है; इन हमलों में खिड़कियां तोड़ना और दस्तावेज़ ज़ब्त करना शामिल था. हथियारबंद अफसरों के साथ सुबह-सुबह की गई रेड के बाद एजेंट्स ने बुधवार तड़के उसके घर से उसे गिरफ़्तार किया. उसे हथकड़ी पहनाकर बाहर लाया गया और कुछ देर पजामा पहने हुए दिखने के बाद जेल ले जाया गया. 

बहुत आलीशान जिंदगी जीता था मखीजानी

शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि मखीजानी बहुत आलीशान जिंदगी जीता था. वह प्राइवेट जेट से सफर करता था, डिज़ाइनर कपड़े पहनता था और उसके पास बेंटले, पोर्श और मर्सिडीज़ G-वैगन जैसी लग्ज़री कारें थीं. उसके पास अगल-बगल दो बड़े घर (मैन्शन) थे, जिनमें से एक उसके ससुराल वालों के लिए था. उसकी ज़्यादातर दौलत का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

शिकायत में कहा गया है, "मखीजानी के पास काफी फाइनेंशियल रिसोर्स हैं, लेकिन सरकार ने उन रिसोर्स का पूरी तरह से पता नहीं लगाया है और न ही उनका हिसाब-किताब किया है. ये रिसोर्स लगभग निश्चित रूप से मखीजानी के नाम पर नहीं हैं."

2023 में हुई थी हिंसा, कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा था होटल

यह मामला होटल लगुना से जुड़े लंबे समय से चल रहे बिजनेस विवाद से भी जुड़ा है. 2023 में इस विवाद से जुड़ी झड़पों के कारण होटल में हिंसा हुई, जिससे उसे कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा. मई में आर्बिट्रेटर्स ने बिजनेसमैन मोहम्मद होनारकर को लगभग 1.34 बिलियन डॉलर देने का फैसला सुनाया था. उन्होंने पाया कि मखीजानी ने समझौतों का उल्लंघन किया था और धोखाधड़ी की थी. मखीजानी अपने साथियों से कहा था कि अगर वह पकड़ा गया तो भारत भाग जाएगा.

यह भी पढ़ें - अमेरिका में भारतीय मूल के कारोबारी पर धोखाधड़ी का आरोप, 1000 हजार करोड़ के बैंक स्कैम में गिरफ्तार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahender Makhijani, Bank Fraud, Blackmail Case, Indian Origin Businessman, Bank Fraud Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com