विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2020

Coronavirus: भारत, अमेरिका और ब्राजील के पास कोरोना महामारी से निपटने की क्षमता : WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका, ब्राजील और भारत में कोरोनावायरस से लड़ने की क्षमता है.

Coronavirus: भारत, अमेरिका और ब्राजील के पास कोरोना महामारी से निपटने की क्षमता : WHO
अमेरिका कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है. (फाइल फोटो)
  • अमेरिका में कोरोना के करीब 40 लाख मामले
  • ब्राजील में COVID-19 के 22 लाख से ज्यादा केस
  • भारत में कोरोनावायरस के मामले 12 लाख पार
जेनेवा:

दुनिया के 180 से ज्यादा देशों में फैले कोरोनावायरस (Coronavirus) ने कोहराम मचाया हुआ है. डेढ़ करोड़ से ज्यादा मरीज और मौतों का आंकड़ा 6 लाख पार हो चुका है. चीन (China Coronavirus Report) के वुहान से फैले COVID-19 का सबसे ज्यादा प्रकोप अमेरिका (America), ब्राजील (Brazil) और भारत (India) झेल रहा है. इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका, ब्राजील और भारत में इस वायरस से लड़ने की क्षमता है.

WHO के आपातकालीन कार्यक्रम के प्रमुख डॉक्टर माइक रायन (Dr Mike Ryan) ने गुरुवार को जेनेवा में एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा, 'ये लोकतांत्रिक देश (अमेरिका, ब्राजील और भारत) ताकतवर और समर्थ है. उनकी आंतरिक क्षमताएं कोरोनावायरस से आसानी से लड़ सकती हैं.'

गुरुवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में कोरोना के मामले 40 लाख के करीब पहुंच चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वहां हर घंटे हजारों मामले सामने आ रहे हैं. यह दुनिया में किसी भी देश में सामने आने वाले कोरोना मामलों की सबसे बड़ी दर है. US में अब तक इस वायरस की चपेट में आने से 1,43,184 लोगों की मौत हो चुकी है.

ब्राजील में कोरोना के मामले 22 लाख का आंकड़ा पार कर चुके हैं. 82,771 लोगों की अब तक मौत हुई है. भारत की बात करें तो देश में कोरोना के 12,38,635 मामले हैं. 29,861 लोगों की मौत हुई है. 7,82,607 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं.

VIDEO: दिल्ली में कोरोना से निपटने के लिए हर घर की स्क्रीनिंग शुरू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
WHO, Dr Mike Ryan, India Coronavirus, US Coronavirus, Brazil Coronavirus, Coronavirus, Covid 19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com