विज्ञापन

तान्या मित्तल की शादी की तैयारी शुरू! लाल जोड़ा खरीदने पहुंचीं बाजार, कैप्शन में पूछा- ये लहंगा उन्हें पसंद...

बिग बॉस 19 में नजर आईं तान्या मित्तल अब अपनी शादी की खबर को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल तान्या ने एक के बाद एक दो वीडियो पोस्ट किए जिससे शादी की खबरों को जोर मिला.

तान्या मित्तल की शादी की तैयारी शुरू! लाल जोड़ा खरीदने पहुंचीं बाजार, कैप्शन में पूछा- ये लहंगा उन्हें पसंद...
तान्या मित्तल करने जा रही हैं शादी!
Social Media
नई दिल्ली:

बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी तान्या मित्तल ने अपने लेटेस्ट पोस्ट से नेटिजन्स को कन्फ्यूज कर दिया. वह लाल लहंगे में दिखीं जिससे फैंस सोच में पड़ गए कि क्या उनकी शादी होने वाली है. हालांकि उन्होंने अभी तक इन कयासों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर बैक-टू-बैक पोस्ट शेयर करके आने वाले किसी खास मौके का इशारा किया है. तान्या मित्तल ने अपने अकाउंट पर अपना एक वीडियो डाला जिसमें उन्होंने लाल ब्राइडल लहंगा पहना हुआ था. वह ट्रायल रूम से बाहर निकलीं और गोल गोल घूमने लगीं तभी  स्टोर का स्टाफ उन पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसा रहा था.

वीडियो शेयर करते हुए तान्या मित्तल ने एक सीक्रेट मैसेज दिया: “और तैयारियां शुरू हो गईं.” हालांकि उन्होंने अपनी इस रूमर्ड शादी के बारे में कुछ खास नहीं बताया, लेकिन उन्होंने अपनी पोस्ट में अरिजीत सिंह का शादी वाला गाना 'ऊंची ऊंची दीवारें' लगाया.

नेटिजन्स ने क्या कहा?

तान्या के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने कमेंट्स में लिखा, "आज तो सबको शॉक दे दिया तान्या ने." एक और ने कहा, "क्या हमारी लड़की दुल्हन बनने वाली है? एक और ने पूछा, "लकी लड़का कौन है?" एक ने कमेंट किया, "रिलैक्स दोस्तों. वह एक बिज़नेस वुमन है, शायद लहंगे का अपना नया बिजनेस शुरू कर रही है."

हालांकि तान्या ने किसी कमेंट का जवाब नहीं दिया, लेकिन उन्होंने फिर से नीले लहंगे में अपना एक और वीडियो पोस्ट किया. ऐसा लगता है कि उसी स्टोर में शूट किया गया, वीडियो में वह ट्रायल रूम से बाहर निकल रही हैं. वह दूसरों से कहती हुई सुनाई देती हैं, "तुम लोगों को ऐसा तो नहीं लग रहा, बिग बॉस फिर से चालू हो गया." उनकी दूसरी पोस्ट में कैप्शन लिखा था, "यह लहंगा उनको पसंद आएगा?" 

क्या तान्या मित्तल सिंगल हैं?

तान्या ने अभी तक अपनी शादी की अफवाहों पर ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है. उन्होंने अभी तक अपने पार्टनर के बारे में ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है. इससे पहले तान्या मित्तल ने एक सही पार्टनर ढूंढने में दिलचस्पी दिखाई थी और कहा था कि वह शादी के लिए तैयार हैं. उन्होंने न्यूस्कूप को बताया, “मुझे नहीं पता कि दुनिया में वैसा आदमी है जैसा मैं चाहती हूं. लेकिन मुझे एक जॉबलेस लड़के से शादी करने में कोई दिक्कत नहीं है. मुझे पब्लिकली उसके पैर दबाने या पैर छूने में कोई दिक्कत नहीं है. मेरा सच में मानना ​​है कि एक रिश्ते में, छोटा बड़ा जैसा कुछ नहीं होता.”

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 19, Bigg Boss 19 Tanya Mittal, Tanya Mittal, Tanya Mittal Wedding, Who Is Tanya Mittal, Tanya Mittal Single, Tanya Mittal Age, Tanya Mittal News, Tanya Mittal Husband, Tanya Mittal Partner, Tanya Mittal Groom
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com