Venezuela Earthquake Explained : वेनेजुएला में 40 सेकेंड के भीतर आए दो भूकंपों से 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका जताई जा रही है. कम गहराई वाले और एक मिनट से कम वक्त में ये भूकंप भारी तबाही की वजह बनते हैं. वेनेजुएला की राजधानी काराकास में ध्वस्त इमारतें, जमींदोज होटल और एयरपोर्ट की बिल्डिंगें ये बता रही हैं कि भूकंप ने कुछ मिनटों के भीतर कैसा कहर बरपाया है. जो भी तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, वो खतरे की घंटी बजाने वाले हैं. बचाव अभियान आगे बढ़ने के साथ हताहत लोगों की असली संख्या पता चलेगी. जबकि जापान में इसी वक्त 6.9 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन उसमें किसी नुकसान की खबर नहीं है. कैलीफोर्निया में भी भूकंप आया है, लेकिन जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.
USGS ने बताया, क्यों ये भूकंप ज्यादा विनाशकारी
वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों के बीच महज 39 से 40 सेकेंड का अंतर था. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, पहला झटका वेनेजुएला के समयानुसार बुधवार शाम 6:04 बजे आया, जिसकी तीव्रता 7.2 थी. दूसरा भूकंप ठीक 39-40 सेकंड बाद आया, जिसकी तीव्रता 7.5 थी. कम अंतराल में एक ही जगह दो बड़े भूकंप को दुर्लभ घटना माना जाता है. भूगर्भ वैज्ञानिकों ने सिस्मिक डबलेट (Seismic Doublet) कहा है. इन दो ताबड़तोड़ भूकंपों के कारण राजधानी काराकास समेत वेनेजुएला के कई इलाकों में करीब 10 हजार लोगों के मारे जाने की आशंका है.

Earthquake in Venezuela
भूकंप का केंद्र पहला 22 किमी नीचे था, दूसरा 10 किमी
वेनेजुएला में गुरुवार सुबह आया पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था. इस भूकंप का केंद्र जमीन से 22 किलोमीटर नीचे था.जबकि दूसरे भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.5 थी. इसका केंद्र जमीन से केवल 10 किलोमीटर नीचे था.भूगर्भ विशेषज्ञों के अनुसार, यह दोनों भूंकप कम गहराई वाले लेवल पर थे. कम गहराई वाले भूकंप ज्यादा हलचल और कंपन पैदा करते हैं. इस कारण ज्यादा तबाही होती है.
Notable quake, preliminary info: M 7.1 - 28 km NW of Montalbán, Venezuela https://t.co/0C6sVStlcv
— USGS Earthquakes (@USGS_Quakes) June 24, 2026
रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता भी सात से ऊपर थी और इस कारण ही यहां हजारों लोगों की मौत की आशंका है. ज्यादा गहराई में आने वाले वाले भूकंपों की तुलना में ज्यादा विनाशकारी साबित होते हैं. कम गहराई वाले भूकंप से जो भूकंपीय तरंगें पैदा होती हैं, उन्हें जमीनी सतह तक पहुंचने में कम दूरी तय करनी पड़ती है. इस कारण जमीन तेजी से हिलती और कांपती है. इससे इमारतों ढहने का ज्यादा खतरा होता है और जानमाल का ज्यादा खतरा होता है.
ये भी पढ़ें - Venezuela Earthquake Live: वेनेजुएला में 7.5 के भूकंप के बाद आपातकाल घोषित, 10 हजार से अधिक की मौतों की आशंका
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे एजेंसी के अनुसार, भूकंप पृथ्वी की सतह से लेकर सतह के नीचे लगभग 700 किलोमीटर तक कहीं भी आ सकते हैं. USGS का डेटा बताता है कि भूकंप की 0 से 700 किलोमीटर की गहराई वाली इस रेंज को तीन जोन में बांटा गया है. इसमें उथले यानी कम गहराई वाले मध्यम स्तर और ज्यादा गहराई वाले भूकंप शामिल हैं.

कौन सा भूकंप कितना विनाशकारी
- कम गहराई वाले भूकंप शून्य से 70 किमी की गहराई पर
- मीडियम गहराई वाले भूकंप की रेंज 70 से 300 किमी
- गहरे भूकंप 300 से 700 किमी की गहराई पर आते हैं
ये भी पढ़ें - इमारतें ध्वस्त, दौड़ते-भागते लोग, मलबे में दफन सपने... वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूंकप की तस्वीरें-वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं