विज्ञापन

तेजी से बढ़ रही मरने वालों की संख्या के बीच वेनेजुएला में फिर आया था भूकंप

शुक्रवार को काराकस में एक बार फिर 3.0 तीव्रता का झटका आया. कुछ देर के लिए घबराहट फैल गई और इमारतें खाली करानी पड़ीं. 24 जून को आए दोहरे भूकंप में कई ऊंची इमारतें जमींदोज हो गई थीं. मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. ये आंकड़े 4000 पार कर चुके हैं.

तेजी से बढ़ रही मरने वालों की संख्या के बीच वेनेजुएला में फिर आया था भूकंप
वेनेजुएला में उन सैकड़ों लोगों के शवों को दफनाने के लिए इमरजेंसी कब्रिस्तान बनाई गई जिनके परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया
AFP
  • दोहरे भूकंप के बाद से वेनेजुएला में अब तक 1171 भूकंप के बाद के झटके दर्ज किए गए हैं.
  • शुक्रवार को राजधानी काराकास में एक ऐसा ही झटका जब आया तो लोगों ने इमारतें खाली कर दीं.
  • 24 जून को आए भूकंप में अब तक चार हजार से अधिक लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है.

दो दिन पहले ही वेनेजुएला की सरकार ने पुष्टि की थी कि भूकंप में मरने वालों की संख्या 3500 हो गई है पर अब प्रशासन ने बताया है कि ये यह संख्या 4118 पहुंच गई है. वेनेजुएला नैशनल असेंबली के प्रेसिडेंट जॉर्ज रॉड्रिगेज ने इन आंकड़ों को बताते हुए घायलों की संख्या 16,740 और अब तक बचाए गए लोगों की संख्या 6462 बताई है. इस बीच शुक्रवार को एक बार फिर वेनेजुएला में भूकंप आया. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3 बताई गई लेकिन राजधानी काराकास में आए इसके झटके के बाद तत्काल लोग अपने मकानों से निकल कर सड़कों पर आ गए और कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी मच गई.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AFP

उधर, भूकंप से हताहत हुए लोगों के बारे में अपडेट जारी कर बताया गया है कि 86,794 परिवारों को मदद मिली है, जबकि 17,266 लोग देश भर में बने 89 अस्थायी कैंपों में रह रहे हैं. इसके अलावा 17,907 लोग बेघर हो गए क्योंकि उनके घर या तो क्षतिग्रस्त हो गए या पूरी तरह नष्ट हो गए. देश भर में राहत और बचाव कार्यों में करीब 30 हजार कर्मचारी, इतने ही स्वयंसेवक और साढ़े तीन हजार अंतरराष्ट्रीय बचावकर्मी तैनात हैं.

अपडेट के अनुसार, दोहरे भूकंप के बाद से वेनेजुएला में 1171 आफ्टरशॉक (भूकंप के बाद के झटके) दर्ज किए गए हैं.

वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज

वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज
Photo Credit: AFP

राष्ट्रपति ने मदद करने वाले देशों को धन्यवाद दिया

इस बीच, वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज ने भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 28 देशों द्वारा दी गई मानवीय सहायता के लिए आभार व्यक्त किया.

उन्होंने काराकस में एक कलेक्शन सेंटर का निरीक्षण करने के बाद ये बातें कहीं. इस सेंटर में 2000 टन से अधिक अंतरराष्ट्रीय सहायता सामग्री को छांटा जा रहा है ताकि इसे 24 जून के भूकंप से प्रभावित लोगों के लिए बने अस्थायी कैंपों में बांटा जा सके.

रॉड्रिगेज ने कहा, "वेनेजुएला उन देशों, दुनिया के लोगों और दुनिया की सरकारों का शुक्रिया अदा करने से कभी नहीं थकेगा जिन्होंने मदद का हाथ बढ़ाया है."

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AFP

उन्होंने बताया, "हर देश यह देख पाएगा कि उसकी सहायता का किस तरह इस्तेमाल हो रहा है, ताकि वेनेजुएला के लोग उस देश के दोस्ताना और मददगार हाथ को महसूस कर सकें."

रोड्रिगेज ने कहा, "इस त्रासदी पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया के कारण वेनेजुएला को पता है कि वह अकेला नहीं है. सबसे महत्वपूर्ण बात भविष्य की ओर देखना है. हम देख रहे हैं कि कि इससे कैसे उबरेंगे और प्रभावित क्षेत्रों का पुनर्निर्माण कैसे करेंगे."

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने पिछले सप्ताह 24 जून को देश में आए शक्तिशाली भूकंप के पीड़ितों के सम्मान में सात दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AFP

अब भी हजारों लोग लापता

24 जून को लगातार आए दो भूकंपों ने तटीय राज्य ला गुएरा में सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है. हजारों की संख्या में लोगों के लापता होने की सूचना है.

7.5 तीव्रता से अधिक का ये भूकंप पिछले एक सदी में वेनेजुएला में आया सबसे बड़ा भूकंप था. यह 7.2 तीव्रता के पहले झटके के 39 सेकंड बाद आया था. इसके झटके इतने तीव्र थे कि कई ऊंचीं इमारतें पलक झपकते ही मलबे के ढेर में बदल गईं.

ताजा रिपोर्ट ये है कि बचाव दलों ने मलबे में जीवित लोगों की तलाश की उम्मीद छोड़ दी है, लेकिन परिवार के सदस्य अपने प्रियजनों को सम्मानजनक अंतिम संस्कार देने की उम्मीद में मलबे में उनकी तलाश में अब भी जुटे हैं.

शुक्रवार को काराकस में एक बार फिर 3.0 तीव्रता का झटका आया तो कुछ देर के लिए घबराहट फैल गई और इमारतों को खाली कराना पड़ा.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AFP

आर्थिक मदद

वेनेजुएला के सामने बुनियादी ढांचों की बहाली के काम का दायरा बहुत बड़ा है, क्योंकि लंबे समय से चल रहे आर्थिक संकट के कारण वहां सरकारी सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं.

संयुक्त राष्ट्र ने भूकंप राहत कार्यों के लिए करीब 300 मिलियन डॉलर की तत्काल सहायता की अपील जारी की है.

वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने बहाली के काम में इस्तेमाल के लिए विदेशों में रोकी गई संपत्ति को जारी करने की मांग की है.

इसी के तहत उन्होंने किंग चार्ल्स तृतीय से यूके के प्रतिबंधों के तहत रोके गए वेनेजुएला के लगभग 30 टन सोने को जारी करने का अनुरोध किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Quake, Earthquake, Venezuela Earthquake 2026, Venezuela Earthquake Image, Venezuela Earthquake Death News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com