विज्ञापन

‘पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देंगे…’ काबुल अस्पताल में 400 मौतों पर अफगान सरकार की शहबाज को दो टूक

अफगान सरकार ने काबुल अस्पताल में 400 मौतों के बाद पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि उसी की भाषा में जवाब देंगे.

‘पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देंगे…’ काबुल अस्पताल में 400 मौतों पर अफगान सरकार की शहबाज को दो टूक
  • तालिबान ने पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में काबुल के रीहैब अस्पताल पर हुए हमले को मानवता के खिलाफ अपराध बताया है.
  • इस हमले में 400 से अधिक मरीज मारे गए और लगभग 250 घायल हुए.
  • तालिबान प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने पाकिस्तान पर झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

अफगानिस्तान में काबुल के रिहैब हॉस्पिटल पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के बाद तालिबान सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान को दो‑टूक चेतावनी दी है. तालिबान प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने कहा कि यह हमला मानवता के खिलाफ अपराध है और अफगान सरकार पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने के लिए तैयार है.

क्या बोले तालिबान प्रवक्ता सुहैल शाहीन?

पाकिस्तानी एयर फोर्स ने रीहैब सेंटर पर हमला किया. इसमें 400 से ज्यादा मरीज मारे गए, 250 घायल हैं. उन्होंने कहा कि यह सब 'बिना किसी सबूत के किए जा रहे दावे' हैं और पाकिस्तान TTP को निशाना नहीं बना रहा बल्कि उल्टे बेसिर‑पैर के आरोप लगा रहा है. शाहीन ने बताया कि कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है और हालात बेहद दर्दनाक हैं.

यह भी पढ़ें- जिन्होंने रमजान में घर, स्कूल-अस्पतालों को निशाना बनाया... राशिद खान ने काबुल हमले पर पाकिस्तान को दिया 'शाप'

पाकिस्तान से बातचीत के क्या हालात?

शाहीन ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान से कोई बैकचैनल बातचीत नहीं चल रही. उनके अनुसार, पाकिस्तान ने सैन्य रास्ता चुन लिया है, जबकि हम हमेशा शांतिपूर्ण समाधान चाहते थे. उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की जमीन किसी भी तरह की आतंकी गतिविधि के लिए इस्तेमाल नहीं होने दी जाएगी और वे इस बारे में आश्वासन देने को तैयार हैं.

पाक‑अफगान तनाव और सीमा के हालात

तालिबान का आरोप है कि पाकिस्तान अफगानिस्तान में स्थिरता नहीं चाहता. उन्होंने यह भी कहा कि लाखों शरणार्थियों को जबरन अफगानिस्तान भेजा गया, उनकी संपत्तियां और व्यवसाय छीन लिए गए.

दो‑टूक चेतावनी

अपने बयान के अंत में सुहैल शाहीन ने कहा, 'हम शांति चाहते हैं, लेकिन यदि पाकिस्तान ने यह रास्ता चुना है… हम जवाब उसी भाषा में देंगे.'

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान की ताजा एयरस्ट्राइक में काबुल स्थित एक ड्रग रीहैबिलिटेशन अस्पताल को निशाना बनाया गया, जिसमें कम से कम 400 लोगों की मौत हो गई और करीब 250 लोग घायल हुए हैं. हालांकि पाकिस्तान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उसके हमलों में किसी भी नागरिक ढांचे को निशाना नहीं बनाया गया.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने फिर अफगानिस्तान पर किया हमला, तालिबान ने किया जवाबी कार्रवाई का दावा

तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि काबुल के पुलिस जिला 9 में स्थित एक नशामुक्ति केंद्र पर हमला किया गया, जिससे अस्पताल का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया. उन्होंने कहा कि मृतकों और घायलों में अधिकतर वे मरीज हैं, जो इलाज के लिए भर्ती थे. अफगान अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मलबा हटाए जाने के बाद मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है.

पाकिस्तान ने आरोपों को बताया झूठा

इस घटना पर पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उसने काबुल में किसी भी अस्पताल या नागरिक सुविधा को निशाना नहीं बनाया. पाकिस्तान के अनुसार, उसकी सेना ने सिर्फ आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की. इस कथित हवाई हमले से कुछ घंटे पहले ही दोनों देशों की सीमा पर हुई झड़प में 4 अफगान नागरिकों की मौत की पुष्टि की गई थी. यह पिछले तीन हफ्तों में दोनों देशों के बीच सबसे गंभीर तनाव माना जा रहा है.

तनाव बढ़ने का संकेत

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हाल के दिनों में सीमा विवाद और सुरक्षा मुद्दों को लेकर तनाव तेजी से बढ़ा है. ताजा हमला इस टकराव को और गहरा कर सकता है. तालिबान ने पाकिस्तान से तत्काल इस कार्रवाई को रोकने और सीमा उल्लंघन की घटनाओं पर जवाबदेही तय करने की मांग की है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com