विज्ञापन
This Article is From May 29, 2019

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी वॉरेन बफेट के साथ लंच का मौका, बस करना होगा ये छोटा-सा काम

इस लंच में शामिल होने के लिए आपको सीट eBay से बुक करानी होगी. जी हां, वॉरेन बफेट के साथ लंच के लिए आपको नीलामी में शामिल होगा होगा. eBay वेबसाइट पर 25 मई से 17.4 लाख रुपए से बोली शुरू हो गई है. नीलामी 31 मई को शाम 7.30 बजे तक चलेगी.

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी वॉरेन बफेट के साथ लंच का मौका, बस करना होगा ये छोटा-सा काम
दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी वॉरेन बफेट के साथ लंच...
  • दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी हैं वॉरेन बफेट
  • न्यूयॉर्क की महंगी जगहों में से एक में लंच का मौका
  • लंच के लिए नीलामी में शामिल होना होगा
न्यूयॉर्क:

सभी को ये बात जानने कि बहुत एक्साइटमेंट होती है कि अरबपतियों की ज़िंदगी कैसी होगी? वो क्या खाते हैं, घर में कैसे रहते हैं या फिर क्या पहनते हैं? अगर आपके भी कुछ ऐसे ही सवाल हैं तो अब आपके पास मौका है उनकी लाइफ को करीब से देखने का. 

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स वॉरेन बफेट (Warren Buffett) ये मौका दे रहे हैं. आप उनके साथ अरपतियों वाले लग्ज़री स्टाइल में लंच पार्टी कर सकते हैं. ये पार्टी सबसे महंगे रेस्ट्रोरेंट में से एक में है. 

ये लंच ग्लाइड फाउंडेशन (Glide Foundation) के लिए एक चैरिटी फंक्शन है, जिसके जरिए वॉरेन बफेट पिछले 19 सालों से जरुरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं.

इस बार 20वां साल है, जिसके लिए वॉरेन बफेट के साथ ग्रैंड स्टाइल में न्यूयॉर्क स्मिथ एंड वॉलेनस्काई स्टीकहाउस में (New York's Smith & Wollensky Steakhouse) लंच का आयोजन हुआ है. ये न्यूयॉर्क की महंगी जगहों में से एक है. 

इस लंच में शामिल होने के लिए आपको सीट eBay से बुक करानी होगी. जी हां, वॉरेन बफेट के साथ लंच के लिए आपको नीलामी में शामिल होगा होगा. eBay वेबसाइट पर 25 मई से 17.4 लाख रुपए से बोली शुरू हो गई है. नीलामी 31 मई को शाम 7.30 बजे तक चलेगी.

यह बोली हर साल लगाई जाती है. इससे मिलने वाली रकम सैन फ्रांसिस्को की चैरिटी संस्था ग्लाइड को दी जाती है. बता दें, साल 2012 की नीलामी में रिकॉर्ड 24 करोड़ रुपए की बोली लगी थी, जो अब तक की सबसे ज्यादा बोली है. 

VIDEO: वॉरेन बफेट को हुआ कैंसर...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Warren Buffett, Warren Buffett Lunch, Worlds Richest Man, EBay, Glide Foundation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com