विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2018

वालमार्ट 21 साल से कम उम्र के लोगों को नहीं बेचेगी बंदूक

वर्ष 2015 में वालमार्ट ने असॉल्ट राइफल बेचना बंद कर दिया था. इस राइफल का इस्तेमाल फरवरी 2014 में फ्लोरिडा के एक स्कूल में हुए जनसंहार समेत कई घटनाओं में हुआ था. 

Also Read in
वालमार्ट 21 साल से कम उम्र के लोगों को नहीं बेचेगी बंदूक
प्रतीकात्मक फोटो
वाशिंगटन: अमेरिकी कंपनी वालमार्ट ने बंदूक खरीदने के लिए न्यूनतम उम्रसीमा बढ़ाकर 21 साल कर दी है. समाचार एजेंसी 'एफे' के अनुसार वालमार्ट ने हालिया घटनाओं के बाद बंदूक खरीदने की न्यूनतम उम्रसीमा बढ़ाने के अलावा अपनी वेबसाइट से असॉल्ट राइफल से मिलती जुलती चीजें हटा ली है. 

वर्ष 2015 में वालमार्ट ने असॉल्ट राइफल बेचना बंद कर दिया था. इस राइफल का इस्तेमाल फरवरी 2014 में फ्लोरिडा के एक स्कूल में हुए जनसंहार समेत कई घटनाओं में हुआ था. 

कंपनी ने एक बयान में कहा, "एक कंपनी के तौर पर खिलाड़ियों और शिकारियों की सेवा करना हमारी परंपरा रही है और हम जिम्मेदारी के साथ यह कार्य करते रहेंगे."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wallmart, Guns
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com