टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के बाद तीनों शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुंबई पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और पता चला है कि शूटर्स के असली टारगेट सलमान खान थे. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स ने टाइगर पर हमले से पहले सलमान खान के घर की रेकी की थी. इस खबर के बाद से ही सलमान खान की सुरक्षा को और ज्यादा टाइट कर दिया गया है. सलमान खान के साथ चलने वाले कमांडोज को अब एक खतरनाक हथियार दे दिया गया है, जो एक सेकेंड में किसी भी हमलावर को मौत के घाट उतार सकता है. सलमान के साथ रहने वाले कमांडो अब अत्याधुनिक MP5 SD6 सबमशीन गन से लैस रहेंगे.
जर्मन किलर मशीन है ये गन
सलमान खान के कमांडोज के हाथ में जो MP5 SD6 सबमशीन गन होगी, उसे जर्मन किलर मशीन भी कहा जाता है. मशहूर हथियार निर्माता कंपनी 'हेकलर एंड कोच' इस खतरनाक हथियार को बनाती है. इसे खासतौर पर 9×19 mm पैराबेलम कैलिबर की गोलियों को फायर करने के लिए डिजाइन किया गया है.

Photo Credit: Heckler & Koch
इंटीग्रेटेड सप्रेसर साइलेंसर
इस गन की सबसे बड़ी खासियत इसमें लगा इन-बिल्ट सप्रेसर है. इसकी मदद से फायरिंग के दौरान निकलने वाली तेज आवाज और फ्लैश आग की चमक लगभग खत्म हो जाती है, जिससे दुश्मन को भनक लगे बिना जवाबी कार्रवाई की जा सकती है. ये गन पूरी तरह से ऑटोमैटिक है और पलक झपकते ही तेज फायरिंग करने में सक्षम है. इसे जरूरत के हिसाब से 15 या 30 राउंड की मैगजीन के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है.
कॉम्पैक्ट और क्लोज-रेंज में असरदार
सबसे जरूरी बात ये है कि किसी पिस्टल की तरह ये क्लोर रेंज में फायर करने का सबसे घातक हथियार है. आकार में छोटी होने के कारण इसे भीड़भाड़ वाले इलाकों या वीआईपी सुरक्षा के दौरान ले जाना बेहद आसान होता है. ये गन क्लोज-रेंज सिक्योरिटी करीबी दूरी से सुरक्षा और हमले में मारक साबित होती है. वर्तमान में इस अत्याधुनिक MP5 SD6 गन का इस्तेमाल दुनियाभर के एलीट सैन्य बलों और विशेष सुरक्षा एजेंसियां एंटी-टेरर ऑपरेशन्स में करती हैं.
सलमान खान की सुरक्षा में ऐसे विश्वस्तरीय हथियारों को शामिल करना यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि उन पर खतरे का स्तर कितना गंभीर है और मुंबई पुलिस उनकी सुरक्षा को लेकर कोई भी कोताही बरतने के मूड में नहीं है.
यह भी पढ़ें | UPSC इंटरव्यू में 165 से सीधे 216 नंबर, IIT दिल्ली से पढ़ीं कोमल मावी ने बताया अपना सीक्रेट
यह भी पढ़ें | दशहरे पर रावण के साथ खड़े दो लोग कौन होते हैं? जिनका हर बार जलाया जाता है पुतला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं