इजरायल में सात अक्टूबर को मिया स्कीम अपने दोस्तों के साथ एक डांस पार्टी में थीं, तभी हमास के गुर्गों ने हमला कर दिया और गोलीबारी शुरू कर दी. यह 21 साल की युवती भागने की कोशिश कर रही थी लेकिन इसी बीच उसकी बांह में गोली लग गई और अंततः उसे पकड़ लिया गया और बंधक बना लिया गया. मिया को 54 दिन कैद में बिताने के बाद आखिरकार गुरुवार को इजराइल और हमास के बीच संघर्ष विराम समझौते के तहत रिहा कर दिया गया.
इजरायली प्रधानमंत्री के दफ्तर की ओर से जारी की गई तस्वीरों में मिया, जो कि फ्रांसीसी नागरिक भी हैं, अपनी मां और भाई को गले लगाते हुए दिख रही हैं. इजरायल में हेत्ज़ेरिम सैन्य अड्डे पर वे अपने परिवार से फिर से मिल सकीं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Redemption of Hostages: Mia Shem arrives at the Hatzerim Air Base earlier this evening, and is welcomed by her mother and brother. pic.twitter.com/mkNJQnCrFr
— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) November 30, 2023
हमास ने एक वीडियो के जरिए यह दावा किया था कि वह बंधकों के साथ अच्छा व्यवहार कर रहा है. यह वीडियो सामने आने के बाद मिया एक जाना पहचाना चेहरा बन गईं. इस वीडियो में दिख रहा है कि इजरायली-फ्रांसीसी टैटू कलाकार मिया स्कीम का इलाज एक चिकित्सा कर्मी कर रहा है,. वीडियो क्लिप में मिया ने जल्द से जल्द अपने परिवार के पास लौटने की इच्छा जाहिर की थी.
वह वीडियो में कहती हैं- "हाय, मैं मिया स्कीम हूं, मैं शोहम की हूं और 21 साल की हूं. फिलहाल, मैं गाजा में हूं. मेरे हाथ में गंभीर चोट लग गई है. अस्पताल में तीन घंटे तक मेरे हाथ की सर्जरी हुई. वे मेरी देखभाल कर रहे हैं, मुझे दवा दे रहे हैं, सब कुछ ठीक है.''
वह आगे कहती हैं, "मैं केवल इतना चाहती हूं कि वे मुझे जल्द से जल्द मेरे घर मेरे माता-पिता, मेरे भाई-बहनों के पास छोड़ दें. प्लीज, जितनी जल्दी हो सके मुझे यहां से बाहर निकालें."
हमास ने पिछले महीने अपने टेलीग्राम चैनल पर यह 78 सेकंड का वीडियो शेयर किया था. इसकी फ्रांस ने निंदा की थी. और मिया की मां केरेन को भी अपनी बेटी की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए प्रेरित किया था.
हालांकि मिया स्कीम के परिवार ने वीडियो में कही गई बातों का खंडन किया और दावा किया कि उसके हाथ की सर्जरी एक पशुचिकित्सक ने की थी.
मिया की आंटी ने कल मीडिया से बातचीत करते हुए वीडियो में कही गई बातों का खंडन किया. उन्होंने बताया कि, "वह दुबली, कमजोर हो गई है. एक पशु चिकित्सक ने उसके हाथ का ऑपरेशन किया. उसे फिजियोथेरेपी नहीं मिली. उसने उन्हें बताया कि वह इजरायली सैनिक नहीं है और एक फ्रांसीसी नागरिक है."
मिया के रिहा होते ही फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी खुशी जताई. उन्होंने कहा, "मिया स्कीम मुक्त हो गई है. यह बहुत बड़ी खुशी की बात है जिसे मैं उनके परिवार और सभी फ्रांसीसी लोगों के साथ शेयर कर रही हूं."

सात अक्टूबर के हमले के जवाब में इजरायल ने गाजा पर शासन करने वाले हमास को खत्म करने का संकल्प लिया है. इजरायल का कहना है कि हमास के हथियारबंद हमलावरों ने 1200 लोगों को मार डाला और 240 लोगों को बंधक बनाकर ले गए.
संघर्ष विराम लागू होने के पहले तक इजरायल ने सात सप्ताह तक गाजा क्षेत्र पर बमबारी की. संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्वसनीय माने जाने वाले फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इन हमलों में 15,000 से अधिक गाजावासी मारे गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं