विज्ञापन

920 लोगों की मौत, हजारों लापता... वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप के बाद फिर डोली धरती, दहशत में जीवन

वेनेजुएला में आए बड़े विनाशकारी भूकंप के बाद आज सुबह फिर से धरती डोली है. इसे भूकंप का ऑफ्टर शॉक माना जा रहा है. 4.9 तीव्रता वाले इस भूकंप से वेनेजुएला में लोग दहशत में आ गए.

920 लोगों की मौत, हजारों लापता... वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप के बाद फिर डोली धरती, दहशत में जीवन
वेनेजुएला में आज सुबह फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए.
NDTV
  • वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप में लगभग 920 लोगों की मौत और तीन हजार से अधिक घायल हुए हैं.
  • शनिवार सुबह वेनेजुएला में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया जिसे मुख्य भूकंप के आफ्टर शॉक के रूप में माना जा रहा है.
  • भूकंप का केंद्र जमीन से 55 किलोमीटर अंदर था और अलास्का से तेरह किलोमीटर दूर था.

Venezuela Earthquake: 920 लोगों की मौत, तीन हजार से ज्यादा लोग घायल, हजारों लापता... दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप से जिंदगी बुरी तरह से तबाह हो चुकी है. 7.2 और 7.5  की तीव्रता से आए भूकंप ने शहरों को मलबों में तब्दील कर दिया है. देश अभी इस विनाशकारी भूकंप से उबर भी नहीं पाया था कि शनिवार सुबह-सुबह वेनेजुएला में फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए. मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह वेनेजुएला में आए भूकंप की तीव्रता 4.9 थी. इसे ऑफ्टर शॉक झटके के रूप में देखा जा रहा है.

अलास्का से 13 किमी दूर था भूकंप का केंद्र

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने शनिवार सुबह वेनेजुएला में आए भूकंप के बारे में बताया कि अलास्का से 13 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व क्लैम गल्च में 4.9 की तीव्रता वाला भूकंप आया है. इस भूकंप का केंद्र जमीन से 55 किलोमीटर अंदर था. इसे वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद के ऑफ्टर शॉक के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें हजारों लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है.

USGS ने बताया कि इस हफ्ते दुनिया भर में 4.5 या उससे अधिक तीव्रता वाले 93 भूकंप दर्ज किए गए. इनमें वेनेजुएला में आए जबरदस्त दोहरे भूकंप, जापान के तट के पास M6.9 तीव्रता का भूकंप और उत्तरी कैलिफोर्निया में 5.6 तीव्रता का भूकंप शामिल थे.

वेनेजुएला के लोगों की मदद के लिए भारत ने भेजी राहत

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने मानवीय सहायता और आपदा राहत के तहत ‘ऑपरेशन अमिस्ताद' शुरू किया है. इस अभियान के माध्यम से भारत ने प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की पहल की है. इसके लिए भारतीय सेना की एक विशेष मेडिकल टुकड़ी को वेनेजुएला रवाना किया गया है. 

भारतीय सेना के 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल से 41 सदस्यीय दल, भारतीय वायुसेना के दो विमानों से वेनेजुएला के लिए रवाना हुआ है. इनमें नौ अनुभवी सैन्य चिकित्सक भी शामिल हैं. यह दल वेनेजुएला के आपदा-प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं, गंभीर रूप से घायल लोगों का उपचार, सर्जरी, ट्रॉमा प्रबंधन तथा प्रभावित लोगों को गहन चिकित्सा प्रदान करेगा.

यह भी पढ़ें - वेनेजुएला में भूकंप तो बस मुसीबत की शुरुआत थी...लूटपाट, बिजली-मोबाइल नेटवर्क ठप, यूं समझिए कोहराम मचा हुआ है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Venezuela Earthquake, Venezuela Earthquake Death Toll, Venezuela Earthquake Image, Venezuela Earthquake Latest Update, Venezuela Earthquake News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com