विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2011

अमेरिका में तूफान से मरने वालों की संख्या 324 हुई

अमेरिका में तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 324 हो गई है। 80 साल में यह अमेरिका में आने वाली तीसरी सबसे भयावह प्राकृतिक आपदा है।
वाशिंगटन: अमेरिका में तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 324 हो गई है। पिछले 80 साल में यह अमेरिका में आने वाली तीसरी सबसे भयावह प्राकृतिक आपदा है। तूफान की वजह से शुक्रवार तक अलबामा में 228, मिसिसिपी में 34 और अरकांसा में 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अधिकारियों के मुताबिक इन तीन राज्यों के अलावा टेनिसि में 34, जॉर्जिया में 15 और वर्जीनिया में 5 लोगों की मौत हुई है। इन आंकड़ों के मुताबिक छह राज्यों में तूफान से मरने वालों की संख्या के 324 तक पहुंचने की पुष्टि हो गई है। अमेरिका के इतिहास में 21 मार्च, 1932 के बाद आया यह सबसे खतरनाक तूफान है। वर्ष 1932 में तूफान से 332 लोगों की मौत हुई थी। इससे पूर्व 1925 के मार्च महीने में आए तूफान में 747 लोगों की मौत हुई थी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमेरिका, तूफान, प्राकृतिक आपदा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com