मॉस्को के एक कॉन्सर्ट हॉल में बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी में 70 से अधिक लोग मारे गए हैं और लगभग 150 घायल हो गए हैं. वहीं अमेरिका ने 7 मार्च को रूस में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी. जिसमें साफ तौर पर मॉस्को में आयोजित होने वाले किसी भी बड़े कार्यक्रमों में शामिल न होने की बात कही गई थी. एडवाइजरी में अमेरिका एंबेसी ने कहा था कि किसी बड़े कार्यक्रम में हमला होने की जानकारी है. अमेरिका नागरिक अगले 48 घंटे किसी भी कॉन्सर्ट या बड़े कार्यक्रम में न जाएं.
इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने ली है. आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर एक बयान में कहा, आईएस लड़ाकों ने "रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके में एक बड़ी सभा पर हमला किया." हमलावर "सुरक्षित रूप से अपने ठिकानों पर लौट आए हैं".
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
घायलों की हालत गंभीर
मॉस्को में हुए हमले में घायल हुए लोगों में से कुछ की हालत गंभीर है. ऐसे में मरने वाली की संख्या अभी ओर बढ़ सकती है. वहींं राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. रूसी समाचार एजेंसियों ने उप प्रधान मंत्री तात्याना गोलिकोवा के हवाले से कहा, "राष्ट्रपति ने सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और डॉक्टरों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया." पुतिन मॉस्को हमले पर जल्द बयान भी देंगे.
यूरोपीय संघ, फ्रांस, स्पेन और इटली सहित कई देशों ने हमले की निंदा की. अमेरिका ने हमले को "भयानक" बताया और कहा कि यूक्रेन युद्ध से किसी भी तरह के लिंक का तत्काल कोई संकेत नहीं है. यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि कीव का हमले से "कोई लेना-देना नहीं" है.
हमले के चलते इस वीकेंड रूस में होने वाले तमाम आयोजनों को भी कैंसल कर दिया गया है. इसमें होली के कार्यक्रम भी शामिल हैं.
ये भी पढ़े- मॉस्को के कंसर्ट हॉल में तोबड़तोड़ गोलीबारी, आतंकी हमले के दौरान वहां क्या-क्या हुआ?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं