रूस के मॉस्को में एक समारोह स्थल पर कई बंदूकधारियों ने भीड़ पर गोलीबारी की, जिसमें अब तक 70 लोगों के मारे जाने की खबर है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. पीएम मोदी ने कहा है कि इस दुख की घड़ी में भारत, रूस के साथ खड़ा है.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म 'एक्स' पर कहा, "हम मॉस्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. दुख की इस घड़ी में भारत रूसी सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
We strongly condemn the heinous terrorist attack in Moscow. Our thoughts and prayers are with the families of the victims. India stands in solidarity with the government and the people of the Russian Federation in this hour of grief.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 23, 2024
मॉस्को में हुए आतंकी हमले के बाद वह थिएटर जलकर राख हो गया है, जहां कंसर्ट चल रहा था. बताया जा रहा है कि यह हमला पिकनिक रॉक बैंड के एक म्यूजिक कंसर्ट के दौरान हुआ. मॉस्को हमले के एक प्रत्यक्षदर्शी ने न्यूज एजेंसी AFP को बताया कि पिकनिक रोक बैंड का कंसर्ट शुरू होने से कुछ मिनट पहले अचानक गोलीबारी शुरू हो गई. इसके बाद चीख-पुकार मच गई और अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे.
इंटरफैक्स न्यूज एजेंसी ने इमरजेंसी सेवाओं के हवाले से बताया कि खुद की पहचान छिपाने के लिए सेना की वर्दी पहने दो से पांच लोग हथियारों से लैस ऑटोमैटिक हथियार लिए कंसर्ट हॉल में घुस गए और गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. सिक्योरिटी सर्विसेट के करीबी रूसी सोशल मीडिया चैनलों ने दो लोगों का कंसर्ट हॉल में घुसने का वीडियो दिखाया. वहीं वीडियो में चीखते हुए बाहर भागते लोग और शव भी दिखाई दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-
- USA ने मॉस्को में हुए आतंकी हमले को लेकर पहले ही किया था अलर्ट, जारी की थी एडवाइजरी
- Moscow Attack: ISIS ने ली आतंकी हमले की जिम्मेदारी, अब तक 60 की मौत, 100 से ज्यादा घायल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं